अगर आप स्टीफन किंग के ‘IT’ यूनिवर्स के दीवाने हैं, तो सीरीज़ ‘IT वेलकम टू डेरी’ अब तक आपका दिल जीत चुकी होगी। मैंने कल रात ही HBO Max पर एपिसोड 6 “इन द नेम ऑफ द फादर” देखा और मेरी नींद उड़ गई। ये एपिसोड बैकस्टोरी पर फोकस करता है लेकिन बीच बीच में कई ऐसे ट्विस्ट भी आते हैं कि लगता है की पूरा डेरी शहर ही पेनीवाइज के जाल में फंस गया। कुल 55 मिनट का ये एपिसोड एक्शन से थोड़ा कम भरा हुआ है लेकिन इमोशनल डेप्थ और हॉरर का ऐसा ब्लेंड है जो आपको एक बार और पूरा मज़ा देता है।
एपिसोड 6 की कहानी (स्पॉइलर-फ्री)
ये एपिसोड डेरी शहर के 1962 के दौर में और गहराई से उतरता है जहाँ लॉसर्स क्लब के मेंबर्स की चाइल्डहुड स्टोरीज को एक्सप्लोर किया गया है, खासकर कुछ न्यूल्स के फैमिली बैकग्राउंड पर। पेनीवाइज यानी बिल स्कार्सगार्ड का वो आइकॉनिक क्लाउन लुक फिर से वापस लौटता है,अपने वही पुराने रेड बुलून के साथ।
शहर में डर का माहौल बढ़ता जाता है जहाँ कई बच्चे गायब हो रहे हैं और बड़े भी पागलपन की हद पार कर रहे हैं। ‘एंडी मुशिएती’ का डायरेक्शन कमाल है जोकि स्लो बर्न है लेकिन क्लाइमेक्स में धमाका करता है। अगर आपने पिछले एपिसोड देखे हैं, तो यह पार्ट IT मूवीज से परफेक्टली कनेक्ट करता है।
मुझे पर्सनली ये हिस्सा पसंद आया जहां बच्चे डेरी के केयर्स के बारे में बात करते हैं, वैसे ही जो IT चैप्टर 1 में मिला था लेकिन ज्यादा डार्क।
हाइलाइट्स और बेस्ट मोमेंट्स
- वो सीन जहां पेनीवाइज रेड बुलून लेकर आता है जिसे देख कर दिल दहल जाता है। बिल स्कार्सगार्ड ने फिर साबित कर दिया की क्यों वह बेस्ट पेनीवाइज हैं। हालंकि इस छठे एपिसोड में जंप स्केयर्स थोड़े कम हैं लेकिन साइकोलॉजिकल हॉरर कमाल का देखने को मिलता है ।
- जॉवन एडिपो (पप्पी) और टेलर पेज की एक्टिंग टॉप लेवल है, खासकर एक बच्चे का सीन जहां वो डेरी के इतिहास को खंगालता है वह लोर रिवील ऐसा है जैसे स्टीफन किंग की बुक पढ़ रहे हो।
- (स्पॉइलर अलर्ट) एक मेन न्यूनल का कनेक्शन पेनीवाइज से खुलता है जोकि थ्योरीज़ को कन्फर्म करता है। मार्ज का पास्ट और उसका जजमेंट उफ्फ क्या धोखा था, मुझे देखते हुए लगा “ये तो फैनफिक जैसा नहीं बल्कि किंग का रियल विजन है।
विजुअल्स और सिनेमेटोग्राफी:
डेरी के डार्क स्ट्रीट्स बारिश और वो पुराने घर सब कुछ नाइटमेयर फ्यूल जैसे हैं और साउंड डिजाइन भी जबरदस्त है हर फुसफुसाहट में डर लगता है।
पर्सनल ओपिनियन और रेटिंग्स
मैं IT का हार्डकोर फैन हूं, 2017 वाली मूवी को मैंने 10/10 दिए थे। पर इसके इस वाले एपिसोड को मेरी तरफ से 8.5/10 मिलता है, क्योंकि इसबार बैकस्टोरी हेवी होने से यह थोड़ा स्लो है, लेकिन वो मैसिव रिवील बॉडी बदल देता है। इसे देखते हुए मेरा दिल बैठ गया जब वो बड़ा ट्विस्ट आया, मैंने सोचा “ये तो इम्पॉसिबल था” अगर आप हॉरर थ्रिलर पसंद करते हैं तो इसको मिस मत करना, क्योंकि अब IT वेलकम टू डेरी सीजन 1 के बाकी एपिसोड्स का इंतजार जोरों पर है।
READ MORE
Jingle Bell Heist Review: क्रिसमस के मौके पर नेटफ्लिक्स लेकर आया है, डकैती का मसाला







