5 ऐसी फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिरी,पर दर्शकों ने खूब पसंद की

Written by: Anam
Publish On: September 29, 2025 3:25 PM (IST)
5 movies that flopped at the box office but were loved by the audience

कुछ फिल्में कहानी और किरदार अच्छे होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन न करने के कारण फ्लॉप साबित होती हैं। पर समय के साथ दर्शकों के द्वारा इन फिल्मों को खूब प्यार मिल जाता है।

कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो अपनी बेहतरीन कहानी और किरदारों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल नहीं कर पातीं। लेकिन समय बीतने के साथ ये फिल्में दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना लेती हैं और हमेशा के लिए उनकी यादों में बस जाती हैं। आज हम आपको 5 ऐसी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताएंगे जो कुछ कारणों के चलते फ्लॉप साबित हुईं, पर दर्शकों ने इन फिल्मों को कल्ट क्लासिक बना दिया।

अंदाज़ अपना अपना 1994:

राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित अंदाज़ अपना अपना फिल्म में दो दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। जिसमें एक अमर (आमिर खान) और एक प्रेम (सलमान खान) हैं। जो एक अमीर लड़की रवीना और उसकी सहेली करिश्मा को अपने प्यार से जीतने की कोशिश करते हैं। फिल्म में हल्की-फुल्की मजेदार कॉमेडी दिखाई गई है जो पूरी फिल्म में एक मजेदार माहौल बनाए रखती है।

यह फिल्म रिलीज़ के बाद दर्शकों को सिनेमाघर तक लाने में असमर्थ रही, जिसकी वजह से इस फिल्म का कलेक्शन बहुत कम रहा और उस दौर में यह फ्लॉप हो गई। पर फिल्म का प्रसारण टीवी पर लगातार होता रहा और दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया। फिल्म के डायलॉग हिट हो गए और आज भी दर्शक इस फिल्म के पार्ट 2 की मांग कर रहे हैं।

लम्हे 1991:

लम्हे यश चोपड़ा की एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। जिसमें मुख्य किरदार में अनिल कपूर और श्रीदेवी नज़र आए थे। इस फिल्म में श्रीदेवी का डबल रोल दिखाया गया है। उस दौर में फिल्म की कहानी काफी बोल्ड और नई थी, जिसे दर्शकों ने ज्यादा पसंद नहीं किया। और फिल्म को काफी घाटा हुआ।

बाद में इस फिल्म का भी टीवी पर प्रसारण हुआ और सिनेमाघरों से ज्यादा फिल्म घरों में टीवी पर देखी गई। देखते ही देखते इस फिल्म को यश चोपड़ा की अंडररेटेड फिल्मों में गिनती मिली।

दिल से 1998:

यह फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है जिसमें मुख्य किरदार में शाहरुख खान और मनीषा कोइराला नज़र आई थीं, साथ ही प्रीति ज़िंटा का कैमियो रोल भी फिल्म को खास बनाता है। फिल्म की कहानी प्यार, बलिदान और आतंकवाद पर आधारित थी।

उस समय शाहरुख खान की रोमांटिक फिल्मों को ज्यादा पसंद किया जाता था, वहीं इस फिल्म के डार्क टोन की वजह से सफलता नहीं मिली। हालांकि सिनेमाघरों के बाद इस फिल्म को टीवी और डीवीडी ने नई पहचान दी। फिल्म को दर्शकों से प्यार मिलने लगा, साथ ही ए.आर. रहमान के गाने ‘चल छैंया छैंया’ और ‘दिल से रे’ को भी खूब लोकप्रियता मिली।

नो वन किल्ड जेसिका 2011:

नो वन किल्ड जेसिका राजकुमार गुप्ता की क्राइम थ्रिलर फिल्म है। जिसकी कहानी जेसिका लाल हत्याकांड पर आधारित है। इस फिल्म में विद्या बालन सबरीना के किरदार में मुख्य भूमिका में हैं जो अपनी बहन जेसिका की हत्या के लिए इंसाफ मांगती हैं। यह फिल्म सिस्टम की खामियों को बखूबी दर्शाती है।

फिल्म का कुल बजट 9 करोड़ था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 8.5 करोड़ की कमाई की। सिनेमाघरों के बाद फिल्म टीवी पर और ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे जियोहॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम पर दिखाई गई, जिससे इस फिल्म को समय के साथ लोकप्रियता मिली।

स्वदेस 2004:

आशुतोष गोवारीकर की फिल्म स्वदेस एक नासा वैज्ञानिक की कहानी है जिसका किरदार शाहरुख खान ने निभाया है, जो शहर से गांव आकर बदलाव करने की कोशिश करता है। फिल्म का कुल बजट 21 करोड़ था और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने केवल 16.3 करोड़ की कमाई की।

फिल्म को बाद में टीवी पर दिखाया गया। धीरे-धीरे इस फिल्म को भी दर्शकों ने पसंद किया, खासकर फिल्म का गाना ‘ये जो देश है तेरा’ काफी लोकप्रिय हुआ।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

द हॉन्टेड पैलेस: कोरियन शो जो कर रहा है ग्लोबल ट्रेंड

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read