अभिनेत्री इलियाना डी’क्रूज बनी मां इंस्टाग्राम पर दी सूचना दूसरे बेटे का किया वेलकम

Written by: Anam
Publish On: October 1, 2025 3:53 PM (IST)
Actress Ileana D'Cruz, who became a mother for the second time

बॉलीवुड गलियारों से एक खुशी की खबर सामने निकल कर आई है अभिनेत्री “इलियाना डिक्रूज” दूसरी बार मां बनी है उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने दूसरे बेबी का फोटो शेयर कर फैंस को इस खुशखबरी से अवगत करवाया साथ ही अपने बेटे का नाम भी फैंस को बताया।

दूसरी बार मां बनी इलियाना:

बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डी’क्रूज़ काफी समय से अपनी दूसरी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चाओं में थी। एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप के साथ एक फोटो शेयर की थी तभी से उनकी दूसरी प्रेग्नेसी को लेकर चर्चाएं हो रही थी। शनिवार 28 जून 2025 को इलियाना डीक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके अपने मां बनने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की।

ACTRESS Iliana D'Cruz SECOND BABY
अभिनेत्री इलियाना डी'क्रूज बनी मां इंस्टाग्राम पर दी सूचना दूसरे बेटे का किया वेलकम 3

IMAGE CREDIT: SOCIAL MEDIA

फोटो के साथ नाम भी किया रिवील:

इलियाना डी’क्रूज दूसरी बार मां बनी है इससे पहले भी वह साल 2023 में एक बेटे “काेआ फीनिक्स डोलन” को जन्म दे चुकी है। और इस बार भी उनकी घर एक प्यारा सा बेबी बॉय आया है। पोस्ट में उन्होंने अपने बेटे की फोटो शेयर की और उसपर लिखा इंट्रोड्यूसिंग “कीनू राफे डोलन” और साथ ही नीचे जन्म की तारीख भी लिखी ।

इस बच्चे का जन्म 19 जून 2025 को हुआ था और अब उन्होंने इसकी सूचना अपने फैंस तक पहुंचाई।
साथ ही कैप्शन में हार्ट इमोजी,स्टार्स और इविल आई के साथ लिखा “हमारा दिल बहुत भरा हुआ है”।

सेलेब्स ने दी बधाईयां:

इस पोस्ट पर अब फैंस के साथ कई सेलेब्स भी बधाई देते नजर आ रहे है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लिखा “मुबारक हो ब्यूटीफुल” जिसपर इलियाना ने थैंक्यू बोला सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने लिखा “मुबारक हो मेरी ईलू”उनको रिप्लाई में इलियाना ने हार्ट इमोजी भेजे इसी के साथ सोफी चौधरी और मलाइका अरोड़ा ने भी उन्हें खूब सारी बधाईयां दीं।

फिल्मों से दूरी:

एक्ट्रेस काफी टाइम तक अपने बॉयफ्रेंड माइकल डोलन को डेट किया और 23 मई 2023 को दोनों ने एक निजी समारोह में शादी कर ली थी। इसके बाद वह विदेश जा कर बस गई थी। रुस्तम , बर्फी ,मै तेरा हीरो और बादशाहों जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी इलियाना कुछ समय से फिल्मी दुनिया से दूर है और अपने परिवार पर ध्यान दे रही है। हालांकि फिल्मों से दूरी के बावजूद एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

KRK New Song: KRK का धमाकेदार नया गाना ‘जैसी हो मेरी हो’ जल्द होगा रिलीज़।

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read