आदित्य रॉय कपूर की नई लव स्टोरी,जॉर्जिना डिसिल्वा के साथ नया रिश्ता?

Written by: Arslan
Publish On: October 2, 2025 12:37 PM (IST)
Aditya Roy Kapur Georgina Disilva Dating Rumors

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय आदित्य रॉय कपूर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस के बीच तहलका मचा दिया है। एक तस्वीर में एक लड़की का हाथ दिखाई दिया, जिसके नाखूनों पर सफेद नेल पॉलिश थी। बस फिर क्या, फैंस ने जासूस बनकर इस मिस्ट्री को सॉल्व करने की ठान ली। खबरों की मानें तो ये लड़की कोई और नहीं, बल्कि गोवा की मॉडल और फोटोग्राफर जॉर्जिना डिसिल्वा हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के एक दूसरे को फॉलो करने और कमेंट्स ने इन अफवाहों को और हवा दी है। फैंस अब बस यही जानना चाहते हैं कि क्या आदित्य का दिल वाकई में फिर से किसी के लिए धड़क रहा है?

पहले अनन्या, अब जॉर्जिना?

आदित्य का नाम पहले एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ खूब जुड़ा था,इन दोनों ने लगभग दो साल तक डेट किया, लेकिन पिछले साल अप्रैल में उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद आदित्य ने अपनी लव लाइफ को प्राइवेट रखा। लेकिन उनकी लेटेस्ट वेकेशन तस्वीरों और एक वीडियो ने फैंस को फिर से एक्साइटेड कर दिया।

वीडियो में आदित्य को दो लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलते हुए देखा गया और फैंस को यकीन है कि उनमें से एक जॉर्जिना हैं। जॉर्जिना एक फ्रीलांस फोटोग्राफर और मॉडल हैं, जो इंग्लैंड में पली बढ़ी हैं और अब गोवा में रहती हैं। उनकी बोल्ड और आर्टिस्टिक पर्सनैलिटी आदित्य के ऑफबीट स्टाइल से काफी मेल खाती है।

हालांकि, आदित्य ने अभी तक इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। एक इवेंट में जब उनसे डेटिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मजाक में कहा “कट के बाद बात करेंगे” ये सुनकर उनकी को-स्टार सारा अली खान भी हंस पड़ीं। दूसरी तरफ, आदित्य अपनी फिल्म “मेट्रो इन दिनो” के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। लेकिन उनकी ये नई लव स्टोरी फैंस के लिए किसी फिल्मी ट्विस्ट से कम नहीं। क्या ये जॉर्जिना के साथ नई शुरुआत है या बस एक कोइन्सिडेंस? ये तो वक्त ही बताएगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

18 Again Korean Series: पिता का अपने बच्चों के लिए प्यार जो अधेड़ को बना दे 18 साल का लड़का

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read