Raid 2 Ott Release Date: रेड 2 ओटीटी संभवतः रिलीज़ डेट।

Written by: Amir khan
Publish On: September 29, 2025 10:22 PM (IST)
Raid 2 Ott Release Date

राजकुमार गुप्ता की क्राइम थ्रिलर फिल्म रेड जो 2018 में रिलीज़ हुई थी अब 2025 में इसके सीक्वल रेड 2 के नाम से सिनेमाघरों में लगाई गई है। इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में अजय देवगन के साथ-साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर देखने को मिल रहे हैं।

अमय पाठक, यानी कि अजय देवगन, यहाँ पर दोबारा से रेड करने की तैयारी में लग गए हैं। रेड 2 को प्रोड्यूस किया है भूषण कुमार, कृष्ण कुमार के साथ-साथ कुमार मंगत और अभिषेक पाठक ने। एबीपी न्यूज़ के अनुसार, रेड 2 का बजट 48 करोड़ बताया जा रहा है।

रेड 2 ओटीटी रिलीज़ डेट

अजय देवगन के फैंस को रेड 2 की ओटीटी रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार है। हम अपने आर्टिकल में बताएँगे कि यह फिल्म सिनेमाघरों में रन के बाद ओटीटी पर कब तक रिलीज़ होती दिखाई देगी। अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म रेड 2 2018 में आई फिल्म रेड का सीक्वल है।

Raid 2 Ott Release Date
Raid 2 Ott Release Date: रेड 2 ओटीटी संभवतः रिलीज़ डेट। 5

अगर कहानी को देखा जाए तो इसका रेड 1 से कोई लेना-देना नहीं है। सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद दर्शकों का इसे बेहद प्यार मिलता दिखाई पड़ रहा है ।जिसका अंदाज़ा IMDb की रेटिंग से लगाया जा सकता है जहाँ इसे 8.1 की रेटिंग मिली है। फिल्म रिलीज़ के 2 दिनों में ही इसने अपना बजट रिकवर कर लिया है।

रेड 2 को आप सिनेमाघरों में उतरने के बाद नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होता देखेंगे। सूत्रों के हवाले से जो खबर मिली है वह यह है कि रेड 2 की ओटीटी रिलीज़ डेट है 26 जून। अगर आपने रेड 2 को सिनेमाघरों में देखने से मिस कर दिया है, तब इसे आप नेटफ्लिक्स पर संभवतः 26 जून को देख पाएँगे।

नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने के बाद इसे ज़ी सिनेमा के टीवी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। जुलाई के महीने में यह ज़ी सिनेमा टीवी चैनल पर प्रीमियर हो सकती है। अगर आपको इतना इंतज़ार करना गवारा नहीं है, तो रेड 2 अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। अपनी पूरी फैमिली के साथ जाकर इसे इंजॉय कर सकते हैं।

Raid 2 Ott Release Date
Raid 2 Ott Release Date: रेड 2 ओटीटी संभवतः रिलीज़ डेट। 6

कैसी है रेड 2

अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म रेड 2 की बात की जाए तो यह एक फुल-ऑन एंटरटेनमेंट फिल्म है। अमय पटनायक के रूप में अजय देवगन यहाँ दोबारा से दिखाई दे रहे हैं । जो कि दादा मनोहर भाई (रितेश देशमुख) के घर पर रेड करने जा रहे हैं।

जिस तरह से रेड 1 में एक पॉलिटिशियन के घर पर अजय देवगन रेड करने गए थे ।ठीक वैसा ही रेड 2 में भी दिखाई दे रहा है। यह रेड अजय देवगन की 75वीं रेड होने वाली है। अभी तक इन्होंने जितनी भी रेड मारी हैं उनमें इन्होंने 4200 करोड़ रुपये बरामद किए।

अब इस पॉलिटिशियन के घर पर रेड मारना है जिसे क्षेत्र के सभी लोग मसीहा मानते हैं और पूजा करते हैं। अब इस पॉलिटिशियन के घर पर किस तरह से अमय पटनायक रेड मारते हैं यही सब कुछ आपको इस फिल्म में देखने को मिलता है। शुरुआती फिल्म को देखकर ऐसा लगता है कि कहानी बहुत ही सिंपल है पर जैसे-जैसे यह आगे बढ़ती है कॉम्प्लिकेशन्स शुरू होने लगते हैं।

raid 2 ott date and time
Raid 2 Ott Release Date: रेड 2 ओटीटी संभवतः रिलीज़ डेट। 7

धीरे-धीरे ट्विस्ट, सस्पेंस, थ्रिलर का सिलसिला शुरू हो जाता है और फिल्म आपके दिमाग पर अपनी पकड़ बनाने लगती है। बीच-बीच में इसमें रेड 1 वाले ताऊ जी भी नज़र आते हैं जो पहली और दूसरी कहानी को जोड़ने का काम करते हैं। फिल्म का पहला हिस्सा थोड़ा सा स्लो है, पर इंटरवल तक आते-आते कहानी पूरी तरह से ग्रिपिंग हो जाती है। पहले हाफ में अजय देवगन पर रितेश देशमुख भारी पड़ते हैं, तो वहीं दूसरे हाफ में रितेश देशमुख पर अजय देवगन।

अजय देवगन इस तरह स्टाइलिश स्वैग में दिखाई दे रहे हैं, जैसे कि वह हर फिल्म में देखने को मिलते हैं, पर रितेश देशमुख विलेन के किरदार में एकदम परफेक्ट हैं। अमित सियाल ने अपने परफॉर्मेंस को बहुत अच्छी तरह से निभाया है। कॉमिक वे में उनके डायलॉग काफी अच्छे से पेश किए गए हैं। रेड 2 को आप अपनी पूरी फैमिली के साथ बैठकर इंजॉय कर सकते हैं। यहाँ पर किसी भी तरह का एडल्ट सीन या गंदी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

रेड 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

सैकनिलक के डेटा के अनुसार, अभी तक रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के 10 दिनों के बाद बजट से तीन गुना की कमाई कर ली है। पहले हफ्ते में इसने अच्छी कमाई की और दूसरे हफ्ते में भी कमाई करती दिखाई दी। इस फ्राइडे बॉलीवुड में कोई भी फिल्म रिलीज़ नहीं हुई,

जिसका सीधा फायदा रेड 2 को पहुँचा। रेड 2 ने शुरुआती 5 दिनों में 81.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अपने छठे दिन पर इसने 6.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सातवें दिन पर रेड 2, 6.25 करोड़ रुपये तक की कमाई करती दिखाई देगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Hit 3 Ott Release Date And Time: नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी हिट 3 रिलीज़।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read