रिलीज से पहले ही अक्षय कुमार ने कमाए इतने रुपए।

Written by: Arslan
Publish On: September 29, 2025 12:23 PM (IST)
Akshay Kumar took this much money for the film Kesari 2

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 आज 18 अप्रैल 2025 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है।

जिसकी एडवांस बुकिंग काफी अच्छी रही और अब थिएटर्स में रिलीज होने के बाद बढ़िया प्रदर्शन कर रही है साथ ही दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही है।

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार एक ऐसे कलाकार हैं,जिनकी फिल्में साल में सबसे ज्यादा देखने को मिलती हैं। ऐसे में अक्षय इन फिल्मों में काम करने के लिए एक मोटी रकम भी चार्ज करते हैं, कितनी है यह रकम आईए जानते हैं।

एक फिल्म के लिए अक्षय कुमार कितने पैसे लेते हैं:

प्रसिद्ध मैगजीन फोर्ब्स के मुताबिक अक्षय कुमार हर एक फिल्म के लिए तकरीबन 60 से 140 करोड रुपए तक चार्ज करते हैं। वहीं एक न्यूज़ एजेंसी सियासत की रिपोर्ट भी निकल कर सामने आई है, जिसमें बताया गया कि अक्षय ने अपनी फिल्म केसरी 2 के लिए काफी मोटी रकम ली है।

इससे पहले हिंदुस्तान टाइमस को अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू दिया था,जिसमें उन्होंने एक नई बात का खुलासा किया। अक्षय ने बताया कि वह फिल्म में काम करने के लिए पैसे नहीं लेते हैं, बल्कि फिल्म रिलीज होने के बाद उस फिल्म से हुई टोटल कमाई का शेयर लेते हैं।

अक्षय कुमार ने अपनी पहली फिल्म के लिए कितने पैसे लिए थे:

अक्षय कुमार की पहली फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई,जिसका नाम सौगंध था और इस फिल्म को करने के लिए अक्षय ने 51,000 रुपए लिए थे।

सोर्सेज के मुताबिक बताया जाता है, कि अक्षय ने अपनी पिछली फिल्म स्काई फोर्स के लिए 70 करोड रुपए लिए , वहीं उससे पहले आई बड़े मियां छोटे मियां के लिए उन्होंने तकरीबन 80 करोड रुपए चार्ज किए थे। केसरी चैप्टर 2 की बात करें तो इसे करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है।

जिसमें अक्षय कुमार ने वकील की भूमिका निभाई है, साथ ही अक्षय के अलावा मुख्य किरदारों में अनन्या पांडे और आर माधवन भी मौजूद हैं। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी केसरी २ आने वाले समय में क्या कमाल दिखा पाएगी या नहीं यह तो फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन आने के बाद ही डिसाइड हो पाएगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Fall Review hindi:डर का नया एक्सपीरियंस करना चाहते है तो ज़रूर देखें ये फिल्म

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read