आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कहा कि सोशल मीडिया पर उनके विचारों को लेकर जंग छिड़ गई दअरसल राहुल ने अपनी सगी बहन पूजा भट्ट को सौतेली बहन आलिया भट्ट से कहीं ज्यादा बेहतर बताया।राहुल भट्ट के इस बयान से सोशल मीडिया पर भट्ट परिवार की गतिशीलता को लेकर भी चर्चा हो रही है।
राहुल भट्ट ने दिया बयान:
राहुल भट्ट ने हिंदी रष से इंटरव्यू के दौरान कहा कि ‘मैं मानता हो आलिया भट्ट मेरी सगी बहन पूजा भट्ट के आगे कुछ भी नहीं है न टैलेंट में न लुक्स में’ उन्होंने आगे कहा कि आलिया पूजा के सामने ‘पानी कम चाय है’। उन्होंने यह भी कहा कि ‘यह मेरी निजी राय है।अगर आप पूछे कि सभी भाई बहनों में से ज्यादा टैलेंटेड कौन है तो वो पूजा भट्ट है’।
राहुल ने पूजा को अपनी पिता की विरासत को चलाने वाली सच्ची उत्तराधिकारी बताया और उन्हें उनके स्टारडम के दौर की सबसे बड़ी सेक्स सिंबल भी करार दिया।उनके इस बयान ने पूजा भट्ट के 90 के दशक के दौर को फिर से उजागर कर दिया पर साथ ही आलिया और पूजा के फैंस के बीच एक जंग छेड़ दी।
कौन है राहुल भट्ट:
राहुल भट्ट मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण भट्ट के बेटे है किरण से उनके दो बच्चे थे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट। उनकी दूसरी पत्नी सोनी राजदान थी जिससे उनकी दो बेटियां आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट है।उनके परिवार में सही मानो में आलिया और पूजा अपने पिता के नक्शे कदम पर चली और फिल्म इंडस्ट्री में एक पहचान बनाई।
राहुल और आलिया का रिश्ता:
राहुल और आलिया के बीच रिश्ता बस ठीक ठाक सा लगता है उन्होंने अपने और आलिया के रिश्ते को लेकर कहा कि ‘वह एक मां है और सफल है और अब मैं ऐसे नहीं कर सकता कि फोन उठाकर कहूं किए तुमसे मिलने आ रह हूं’।उनकी बातों से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच एक सीमित रिश्ता है।
कौन है बेहतर पूजा भट्ट या आलिया भट्ट:
पूजा भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत साल 1989 में फिल्म ‘डैडी’ से की थी वह 90 के दशक की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक थी।जिन्होंने दिल है कि मानता नहीं,सड़क और चाहत जैसी जबरदस्त फिल्मों में काम किया।
वहीं दूसरी तरफ उनकी सौतेली बहन आलिया भट्ट ने साल 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से करियर की शुरुआत की और राजी,गंगुबाई काठियावाड़ी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और हाइवे जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। दोनों बहने अपने अपने दौर की सफल अभिनेत्रियों में से एक थी।और दोनों की ही काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग रही है।
READ MORE







