साउथ के सुपर स्टार “अल्लू अर्जुन” की लगातार सुपरहिट फिल्मे आने के बाद अब डायरेक्टर “एटली कुमार” और अल्लु अर्जुन एक साथ काम करेंगे। इससे पहले एटली शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म “जवान” को सुपरहिट करा चुके हैं।
और अब बताया जा रहा है इसी तरह का एक और बड़ा प्रोजेक्ट जल्द ही एटली ले कर आने वाले है, जिसका आधार साइंस फिक्शन हो सकता है। जिसे तकरीबन 800 करोड रुपए की लागत से बनाया जाएगा। और यह भारत की सबसे विश्वनीय फिल्म भी बनाने की कोशिश की जाएगी इसके कलाकारों से लेकर तकनीकी पहलू, हर एक चीज चुनिंदा होगी।
प्रियंका चोपड़ा की एंट्री:
कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका चोपड़ा को फिल्म के निर्माताओं द्वारा मुख्य रोल दिया जाने का मन बनाया जा रहा है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक बाद में इस बात की पुष्टि हुई की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को फिल्म में मौजूद उनका रोल कुछ खास पसंद नहीं आया। जिसके कारण उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है।
जिसका मुख्य कारण यह भी हो सकता है कि प्रियंका पहले ही “महेश बाबू” और “एसएस राजामौली” की आने वाली फिल्मों के लिए साइन की जा चुकी हैं। ऐसे में एक और अन्य फिल्म के लिए शूटिंग शेड्यूल को मैनेज करना प्रियंका के लिए काफी हेडेक भरा सौदा हो सकता था।
हालांकि इसी बीच प्रियंका ने अपने दोस्त ऋतिक रोशन को “क्रश 4” के लिए हामी भर दी है। इसका मुख्य कारण इन दोनों की दोस्ती भी हो सकती है क्योंकि इतने बिजी शेड्यूल में कई फिल्मों को एक साथ हैंडल करना एक एक्टर के लिए काफी कठिन हो जाता है।
अल्लू अर्जुन की हीरोइन कौन होगी?
प्रियंका चोपड़ा के अपना फिल्म से नाम वापस लेने के बाद मेकर्स के लिए काफी चुनौतियां पेश आ रही हैं। क्योंकि फिल्म के इस रोल के लिए सबसे ज्यादा सूटेबल किरदार प्रियंका चोपड़ा ही थी। हालांकि अब कुछ और ऑप्शन हैं जो मेकर्स द्वारा लिए जा सकते हैं, जिनमें रश्मिका मंदाना,कियारा आडवाणी,दीपिका पादुकोण,आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ जैसे सितारे शामिल हैं।
हालांकि इन सभी ने किसी ना किसी निजीकारणों से फिल्मों को साइन करना रोक दिया है। जिनमें कियारा आडवाणी जो कि जल्दी ही बच्चे की मां बनने वाली हैं, कैटरीना कैफ की बात करें तो उन्होंने भी नई फिल्मों को साइन करने में रोक लगा दी है।
तो वहीं दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने बच्चे को जन्म दिया है। आलिया भट्ट की बात करें तो वह अन्य फिल्मों में व्यस्त है। ऐसे में अल्लू अर्जुन की कौन अगली हीरोइन बनेगी ये तो आने वाला वक्त ही तय करेगा।
READ MORE







