पंचायत सीजन 4: रिलीज टाइम, धमाकेदार कहानी और फुलेरा के नए ट्विस्ट्स!”

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 2:25 PM (IST)
Amazon Prime Panchayat Season 4 web series release time

जैसा कि हम सब लोग जानते हैं कि पंचायत 4 को 24 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाना है भारत की यह एक ऐसी ग्रामीण पृष्ठभूमि की वेब सीरीज है जिसने शहरों से लेकर मेट्रो सिटीज के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है गांव की वह छोटी छोटी बाते जिनसे बड़े शहरो में रहने वाले लोग अनजान थे यहाँ डिटेल में दिखाया गया है।आईए जानते हैं किस टाइम पर पंचायत 4 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाना है।

प्राइम वीडियो की पापुलर वेब सीरीज पंचायत सीजन 4 को देखने के लिए दर्शकों का उत्साह चरम पर है पंचायत की फैन फॉलोइंग को देखकर मेकर ने इसके चौथे सीजन को महज़ 1 साल के अंदर ही रिलीज करने की घोषणा कर दी थी अब बस कुछ ही घंटे में आपको यह वेब सीरीज प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगी।

पंचायत सीजन 4 वेब सीरीज रिलीज टाइम

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार पंचायत के सीजन 4 को प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 24 जून रात 12:00 AM IST बजे मध्यरात्रि से रिलीज कर दिया जाएगा मतलब कि जैसे ही रात 12:00 24 जून लगेगा तुरंत आपको पंचायत का सीजन 4 प्राइम वीडियो पर देखने को मिल जाएगा पंचायत से दर्शकों के प्यार की वजह से मेकर इसके सीजन 4 की रिलीज डेट से एक हफ्ता पहले ही इसे रिलीज कर रहे हैं एक बार फिर आपको अभिषेक त्रिपाठी ग्राम सचिव के रूप में ब्रजभूषण दूबे प्रधान पति मंजू देवी ग्राम प्रधान विकास ग्राम पंचायत सहायक प्रहलाद चा भूषण रिंकी विनोद देखने को मिलेंगे।

पंचायत सीजन 4 प्लॉट

पंचायत 1 से लेकर पंचायत 3 तक सभी सीजन में हमें कुछ ना कुछ अलग तरह का खेल देखने को मिला जो कि मनोरंजन से भरा हुआ था एक बार फिर से फुलेरा की पंचायत के नए कारनामों के साथ सीजन 4 रिलीज किया जा रहा है जहां पर फुलेरा के प्रधान पति का चुनाव होना है दो कंटेस्टेंट इस चुनाव में हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगे एक तरफ तो होंगी मंजू देवी और उनके अपोजिट में क्रांति देवी नजर आएगी सीजन 3 के अंत में दिखाया गया था कि ब्रजभूषण दूबे पर गोली चलाई गई थी अब यह गोली किसने चलाई थी इस चीज का भी खुलासा सीजन 4 में ही होता दिखेगा इसके साथ ही सचिव और रिंकी की प्रेम कहानी भी आगे बढ़ेगी कुछ नए एक्टरों की भी यहां एंट्री की जानी है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

इन पांच बेस्ट फिल्मो से शुरू करें कोरियन फिल्मो के सफर को

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read