विकिपीडिया के अनुसार राजकुमार राव वामिका गब्बी की भूल चूक माफ एक फेंटेसी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। मैडॉक फिल्म और अमेजॉन एमजीएम स्टूडियो के द्वारा इसे प्रोड्यूस किया गया है ।दिनेश विजान की इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर abp न्यूज के अनुसार 65.53 करोड रुपए का कलेक्शन किया है।
भूल चूक माफ को 23 मई 2025 को सिनेमाघर में रिलीज कर दिया गया था अब इसकी ओटीटी रिलीज टाइम और डेट निकल कर आ गई है। भूल चूक माफ का बजट 50 करोड रुपए का बताया जा रहा था। वही एबीपी न्यूज के अनुसार जो इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है उसे देखते हुए तो यह एक हिट फिल्म की श्रेणी में आती है।
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार भूल चूक माफ ने अपने पहले हफ्ते में 44.1 करोड रुपए का कलेक्शन कर लिया था।पर फिल्म अभी तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार करती नहीं दिखी। इसकी एक जो सबसे बड़ी वजह है वह यह है कि इसकी ओटीटी रिलीज डेट पहले ही बता दी गई थी।
वैसे तो बॉलीवुड की सभी फिल्में सिनेमा रन के 8 हफ्तों के बाद ओटीटी पर रिलीज की जाती है पर भूल चूक माफ को सिर्फ और सिर्फ दो हफ्तों के बाद ही ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाएगा।
भूल चूक माफ को ओटीटी पर इसलिए सिर्फ दो हफ्तों में रिलीज किया जा रहा है क्योंकि पीवीआर इनॉक्स ने इस फिल्म को सिनेमाघर में चालाने से मना कर दिया था पर कोर्ट के निर्देश के बाद इसे दो हफ्ते सिनेमा घरों में लगाने की अनुमति दी गई। भूल चूक माफ के रिलीज से पहले लोगों को ऐसा लग रहा था कि इसके कंटेंट में उतना दम नहीं है पर फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आई यही वजह रही के राजकुमार राव की भूल चुप माफ ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया।
भूल चूक माफ रिलीजिंग टाइम
भूल चूक माफ आपको 6 जून से प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।यह मूवी जैसे ही 5 जून खत्म होगा रात 12: 00 के बाद 6 जून के शुरू होते ही, इसे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दिया जाएगा। मतलब कि जैसे 6 जून की स्टार्टिंग होगी रात ठीक 12: 00 भूल चूक माफ फिल्म अमेजॉन प्राइम पर उपलब्ध करवा दी जाएगी ।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Aamir khan ने किया अपनी अगली फिल्म का ऐलान, Lokesh Kanagaraj संग होगी अगली मूवी।







