आशिकी 2 अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के घर घुसी अनजान महिला,मेड ने बताया पूरा किस्सा

Written by: Anam
Publish On: September 30, 2025 2:32 PM (IST)
Aditya Roy Kapur आशिकी 2 2025 lady enterd her room

आशिक 2 से फेम पाने वाले अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के घर हाल ही में एक घटना हुई है। बताया जा रहा है 26 मई को जब आदित्य शूटिंग के लिए बाहर गए हुए थे तब उनके घर में किसी अज्ञात महिला ने जबरन घुसने की कोशिश की। आखिर वह महिला कौन थी और क्या चाहती थी चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

जबरन घुसने की कोशिश:

रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि 26 मई शाम 6 बजे को आदित्य रॉय कपूर अपने घर से बाहर शूटिंग के लिए गए हुए थे इसी बीच उनके पीछे कोई महिला उनके घर पर आई उस वक्त उनके घर में उनकी मेड संगीता पवार मौजूद थी। मेड के बताने के अनुसार वह महिला वहां से जाने के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं थी,

aditya roy kapur 2025 news
आशिकी 2 अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के घर घुसी अनजान महिला,मेड ने बताया पूरा किस्सा 3

उसने अपना नाम गजाला जकारिया सिद्दीकी बताया और उसकी उम्र 47 वर्ष बताई जा रही है उसने यह भी बताया कि वह दुबई से आई है। उस महिला ने अपने आपको आदित्य का फैन बताया और यह भी कहा कि वह उनको कुछ खास गिफ्ट देना चाहती थी।

पुलिस के सवालों को टालने लगी:

आदित्य की मेड संगीता पवार बताती है कि शाम 6 बजे घर की घंटी बजी थी उन्होंने दरवाजा खोला तो उस अज्ञात महिला को पाया। वह महिला घर से निकलने को राजी नहीं थी तो पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस के सवालों पर उसने अपना नाम और उम्र तो बताया पर बाकी सवालों को वो टालती नजर आई जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह किसी आपराधिक इरादे से घर में घुसी थी।हालांकि पुलिस जांच जारी है।

दर्ज हुई एफआईआर:

जब आदित्य घर पर नहीं थे और उनकी मेड अकेली थी तो इस अज्ञात महिला का उनके घर आना मेड को सही नहीं लगा इसकी सूचना उनकी मैनेजर को दी गई और आगे कोई अनहोनी न हो इसलिए आदित्य की मैनेजर ने खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।एक्टर का घर मुंबई बांद्रा वेस्ट इलाके में रिज़वी कॉम्प्लेक्स में स्थित हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Neil Nitin Mukesh: दादा मुकेश की बायोपिक ला रहे है अभिनेता नील नितिन मुकेश,बायोपिक को लेकर आया नया

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read