भाई बोनी कपूर के साथ अनिल कपूर ने किया मां निर्मल का अस्थि विसर्जन

Written by: Anam
Publish On: October 1, 2025 3:27 PM (IST)
anil-kapoor-along-with-brother-boney-kapoor-immersed-the-ashes-of-his-mother-nirmal-kapoor

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह ऋषिकेश में अपनी मां निर्मल कपूर का अस्थि विसर्जन करते दिखे। उन्होंने कुछ फोटो शेयर करी साथ ही एक भावुक कैप्शन भी लिखा जिसे पढ़कर फैंस की आंखे नम हो गई। इस फोटो में अनिल कपूर अपने भाई बोनी कपूर के साथ दिखे, दोनों भाई गंगा किनारे अस्थि विसर्जन करते काफी दुखी नजर आ रहे थे।

मां का किया अस्थि विसर्जन:

anil-kapoor-along-with-brother-boney-kapoor-immersed-the-ashes-of-his-mother-nirmal-kapoor
भाई बोनी कपूर के साथ अनिल कपूर ने किया मां निर्मल का अस्थि विसर्जन 3

अनिल कपूर की मां की मृत्यु 2 मई को कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में हुई थी।हाल ही में वह अपने भाई बोनी कपूर के साथ मां की अस्थि विसर्जन के लिए ऋषिकेश पहुंचे।उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर की जिसमें वह पूजा करते हुए दिखाई दिए,यह पूजा गंगा किनारे आयोजित की गई थी जिसमें कई साधु भगवा रंग के कपड़ों में नजर आ रहे है साथ ही अनिल कपूर सफेद कुर्ते पैजामे में दिखाई दे रहे है। उनके चेहरे पर दुख साफ झलक रहा था।

कैप्शन में झलका दर्द:

इस पोस्ट के साथ अनिल कपूर ने एक भावुक कैप्शन भी दिया जिसमें सबसे ऊपर लिखा दुख और उपचार… इसके बाद उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा ‘आज हमने माँ की अस्थियाँ गंगा में विसर्जित कीं उसी स्थान पर जहां हमने करीब एक दशक पहले पिताजी को सुपुर्द-ए-खाक किया था दुःख के साथ शांति की एक भावना भी आई जैसे माँ और पिताजी अंततः एक साथ एक दूसरे के साथ घर पर वापस आ गए हों ‘। उनके इस भावुक कैप्शन को पढ़कर फैंस की आंखे नम हो गई।

परिवार की रीढ़ थी मां:

अनिल कपूर की मां निर्मल एक सम्मानजनक और सुलझे व्यक्तित्व वाली महिला थी जिन्होंने अपने परिवार को बहुत मजबूती से आगे बढ़ाया अनिल सहित वह सभी बच्चों की कामयाबी के पीछे ढाल बनकर खड़ी रही।अनिल कपूर और उनकी मां के बीच एक गहरा रिश्ता था जिसे कई बार उन्होंने अपने इंटरव्यू में व्यक्त भी किया था।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 पर बैन, राखी सावंत ने आखिर क्यों किया हानिया का समर्थन?

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts