4 साल पहले आया,मिलियन में व्यू पाने वाला यह भोजपुरी गाना क्या आपने मिस कर दिया ?

Written by: Amir khan
Publish On: September 30, 2025 7:25 PM (IST)
Bhojpuri Song 4 साल पहले आया,मिलियन में व्यू पाने वाला यह भोजपुरी गाना क्या आपने मिस कर दिया

4 साल पहले आया गाना “कुंवारे में गंगा नहईले बानी” गाने को आज भी उतना ही सुना जाता है।जितना की 4 साल पहले इसे प्यार मिला था। वैसे तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री यूट्यूब पर आए दिन अपने वीडियो के साथ नए नए धमाके करता रहता है भोजपुरी गाने आए दिन यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग में रहते हैं।एक तरफ खेसारी लाल यादव और पवन सिंह अपने वीडियो गानों के माध्यम से छाए रहते हैं तो वहीं एक और गाना ऐसा है जो आज भी उतना ही सुना जाता है जितना की 4 साल पहले सुना जाता था।

कुंवारे में गंगा नहईले बानी गाने के बारे में

कुंवारे में गंगा नहईले बानी अंकुश राजा और शिल्पी राज के द्वारा गाया गया यह गाना 2021 में यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। अंकुश राजा के साथ यहां पर परफॉर्म करती भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्टर महिमा सिंह भी दिखाई दे रही हैं।

2021 में यह गाना इतना सफल रहा कि इसकी सफलता को देखते हुए अंकुश राजा और शिल्पी राज इसी गाने का पार्ट 2 लेकर आए और इसके पार्ट २ को भी उतना ही प्यार मिला जितना कि इसके पार्ट वन को दर्शकों का प्यार मिला था।

महिमा सिंह के बारे में

गाने में दिखने वाली महिमा सिंह अपनी बोल्ड अदाओं और लटके झटके के साथ ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहने वाली महिमा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने से पहले टिकटोक पर वीडियो बनाया करती थी और यहां पर यह काफी फेमस भी थी टिकटोक के बंद होने के बाद महिमा सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की और अपना रुख किया।

महिमा सिंह का पहला गाना कुंवारे में गंगा नहईले बानी दर्शकों को खूब पसंद आया और वह रातों रात काफी फेमस भी हो गई। इस गाने में महिमा सिंह ब्लू कलर की ब्लाउज और ब्लैक कलर की जींस में काफी बोल्ड लुक देती नजर आ रही है। वही लाल बिंदी लाल सिंदूर और होठों पर लाल लिपस्टिक उनकी सुंदरता को और बढ़ाने का काम कर रहा है। अगर आप भी भोजपुरी गानों के शौकीन है तो इस गाने को जरूर देखें।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

खुशी कपूर और वेदांग में छिड़ी बहस,कैमरे में कैद हुआ यह मोमेंट

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read