बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की डेटिंग की चर्चाएं बॉलीवुड गलियारों में काफी समय तक रही हालांकि अब यह जोड़ा ब्रेकअप कर चुका है । पर क्या आप जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा के अलावा भी अर्जुन कपूर का कई हसीनाओं के साथ नाम जोड़ा गया है।
कौन है अर्जुन कपूर:
अर्जुन कपूर एक बॉलीवुड अभिनेता है जिनका जन्म 26 जून 1985 में मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता मशहूर फ़िल्म निर्माता बोनी कपूर है। अर्जुन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 में ‘इश्कजादे’ फिल्म से की थी जिसमें वह परिणीति चोपड़ा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा वह गुंडे, हाफ गर्लफ्रेंड , टू स्टेट्स और सिंघम अगेन जैसी फिल्मों में नजर आए है।

मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ता:
अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहे। साल 2018 से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच डेटिंग की खबरें बॉलीवुड गली यारों में फैलने लगी। इसके बाद दोनों ने इस रिश्ते की पुष्टि की। मलाइका अरोड़ा जिन्होंने पहले अरबाज खान से शादी की थी और शादी के कई सालों बाद उनसे तलाक ले लिया।
मलाइका और अर्जुन की उम्र में काफी ज्यादा फर्क है वह उनसे 12 साल बड़ी है जिसकी वजह से इन दोनों को काफी ज्यादा ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। हालांकि यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया और 2024 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगी। एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने खुद को सिंगल बताया।
इन हसीनाओं के साथ भी रहे चर्चा में:

मलाइका अरोड़ा से पहले भी अर्जुन का कई हसीनाओं के साथ नाम जोड़ा गया। अर्जुन कपूर का रिश्ता सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ चर्चित रहा रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रिश्ता करीब 2 साल तक चला और उसके बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। साल 2015 में फिल्म तेवर की शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगी,
पर इन दोनों ने इस रिश्ते की कभी पुष्टि नहीं की और यह रिश्ता सिर्फ अफवाहों तक ही सीमित रहा ।साल 2017 में अर्जुन कपूर और अथिया शेट्टी को एक साथ पार्टी में देखा गया और दोनों की डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगी हालांकि अर्जुन कपूर ने इस रिश्ते को खारिज किया और उन्हें सिर्फ दोस्त बताया।
डूबते करियर को बचाने में व्यस्त:
अर्जुन कपूर के कई हिट फिल्में देने के बावजूद उनकी हालिया फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती नहीं दिखी।21 फरवरी 2025 को उनकी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी आई थी जो बुरी तरह से असफल रही।अब वह अपने आगामी प्रोजेक्ट नो एंट्री 2,एफ2 फन एंड फ्रस्ट्रेशन और क्रेजी हम जैसी फिल्मों पर काम कर रहे है।
READ MORE







