अथिया शेट्टी ने अपनी बेटी का नाम बताया साथ ही नाम का मतलब भी शेयर किया

Written by: Anam
Publish On: September 29, 2025 12:22 PM (IST)
Athiya Shetty reveals her daughter name and first look

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने अपने पति क्रिकेटर केएल राहुल के साथ अपनी बेटी की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की साथ ही उसका नाम भी बताया और उस नाम का मतलब भी।फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं था क्योंकि यह खूबसूरत पल उन्होंने केएल राहुल के जन्मदिन के मौके पर शेयर किया।

पहली तस्वीर के साथ प्यारा सा नाम: अथिया और राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें राहुल अपनी बेटी को गोद में लिए हुए बैठे हैं वही अथिया प्यार से अपनी बेटी को देख रही है। बेटी के फेस को हाइड करते हुए उन्होंने बैक साइड से ही तस्वीर ली है जिसमें उस बच्ची की पीछे का हिस्सा दिख रहा है।

कैप्शन में लिखा है “हमारी छोटी बच्ची हमारा सब कुछ है” उसके आगे बेटी का नाम को दर्शाने के साथ नाम का मतलब भी लिखा है बेटी का नाम “इवारा” है जिसके आगे लिखा है “गिफ्ट ऑफ़ गॉड”।बेटी का पूरा नाम एवारा विपुल राहुल है।

हालांकि तस्वीर में बेटी के चेहरे को पूरी तरह से नहीं दिखाया गया है पर यह उनकी तरफ से पहले फोटो शेयर की गई है जिसमें उनकी बेटी की झलक दिख रही है उनके फैंस के लिए यही काफी है।

पोस्ट पर रिएक्शन:

बेटी की झलक और नाम शेयर करते ही फैंस और सेलेब्स की तरफ से ढेर सारा प्यार मिलने लगा। बॉलीवुड सेलेब्स ने हार्ट वाले इमोजी और प्यार भरी कमेंट्स के साथ अपनी खुशी को व्यक्त किया जिसमें अनुष्का शर्मा वाणी कपूर सामंथा रुथ प्रभु और अर्जुन कपूर जैसे सितारे शामिल थे।

साथ ही अथिया के पिता यानी सुनील शेट्टी ने भी एविल आई और हार्ट इमेजिस के साथ अपने प्यार को दर्शाया।
इसके अलावा फैंस ने भी जोड़े को और प्यारी बच्ची को खूब सारा प्यार दिया।

बेटी के जन्म की घोषणा:

अथिया और राहुल की बेटी का जन्म 24 मार्च 2025 को हुआ था इस खुशी को भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।उन्होंने एक पोस्ट की थी जिसमें दो हंसों का जोड़ा दिखाई दे रहा था जिसके नीचे लिखा था “ब्लेस्ड विद ए बेबी गर्ल 24.03.2025 अथिया&राहुल”। जिसे देखने के बाद सोशल माडिया पर बधाईयों की भरमार हो गई थी।इससे पहले उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की न्यूज़ भी सोशल मीडिया के द्वारा अपने फैशन के साथ शेयर की थी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Ransom Canyon Review: प्रॉपर्टी को बनाये रखने की आपसी जंग, लव और रोमांस के तड़के के साथ

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read