इरफान खान के बेटे को, कौन? मारना चाहता है थप्पड़।

Written by: Arslan
Publish On: September 29, 2025 11:12 AM (IST)
Babil khan Huma Qureshi viral video on Reddit

मुंबई में एक चैरिटी इवेंट के दौरान वैसे तो कई कलाकार पहुंचे पर इनमें से दो चर्चाओं में आ गए। जिनमे हुमा कुरैशी और बाबिल खान कुछ मुख्य कारणों से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

जिनमें हुमा और बाबिल के बीच कुछ ऐसी बातें हुई जिन्हें सुनकर उनके फैंस दंग रह गए। असल में इसी इवेंट के दौरान एक फोटो शूट में जब हुमा और बाबिल एक दूसरे से आमने-सामने आए तब इन दोनों के बीच की बातचीत कैमरे में कैद हो गई। जिसमें ऐसा पता चल रहा है कि किसी कारण से हुमा कुरैशी बाबिल से गुस्साई हुई हैं।

क्यों हुमा कुरेशी बाबिल खान को थप्पड़ मारना चाहती हैं?

इवेंट में फोटोशूट के दौरान कैप्चर हुआ यह वीडियो जिसमें हुमा और बाबिल के बीच कुछ पर्सनली बातें हो रही थी। जोकि सोशल मीडिया पर अब तेजी से ट्रेंड हो रहा है। जिसमें बाबिल,हुमा से सवाल करते हुए दिखाई दिए की “उसने मेरा फोन भी नहीं उठाया”,
जिसे सुनकर हुमा कुरैशी रिप्लाई करती हैं कि “इस बारे में हम बाद में बात करेंगे”,
इसके बाद बाबिल दोबारा, हुमा से पूछते हैं कि “क्या वह मुझसे गुस्सा है”,
और हुमा जवाब देती हैं कि “मुझे नहीं पता”
और अगले ही पल में जब हुमा अपने दोस्त के साथ फोटो खिंचवा रही थीं, तो यह कहती हुई भी दिखाई देती हैं कि “इस लड़के को थप्पड़ मारने का दिल करता है”।

कहां से वायरल हुआ हुमा और बाबिल का वायरल वीडियो:

हुमा और बाबिल की इस कंट्रोवर्सी का जन्म रेडिट (Reddit) नाम की इंग्लिश फोरम वेबसाइट से हुआ। जहां पर लोग कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं जिसपर अन्य लोग अपनी प्रतिक्रियाएं देते हैं।

जैसे ही यह वायरल वीडियो रेडिट पर शेयर किया गया ये तेजी से वायरल होने लगा। जिस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। जिनमें कुछ लोगों ने कहा की “बेचारा बाबिल इंट्रोवर्ट है साथ ही इसे एंजायटी इश्यूज़ भी हैं, शायद इसी कारण से वह ऐसी अजीब हरकतें कर रहा है।

कौन है बाबिल खान:

बॉलीवुड इंडस्ट्री के हीरे कहे जाने वाले गोल्डन कलाकार “इरफान खान” जोकी इस दुनिया से अब विदा ले चुके हैं, उन्हीं के बेटे का नाम “बाबिल खान” है। इरफान की तर्ज पर चलते हुए ही, बाबिल भी एक थिएटर एक्टर बने और साथ ही अब तक एक वेब सीरीज और एक फिल्म में भी नजर आ चुके हैं।

बाबिल खान की आने वाली फिल्में:

18 अप्रैल 2025 के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म zee5 लेकर आ रहे हैं, अपनी एक नई फिल्म “लॉगआउट” (Logout), जिसके मुख्य किरदार में बाबिल खान नजर आएंगे। लॉगआउट की कहानी सोशल मीडिया एडिक्शन जैसे मुद्दे पर आधारित है। जिसका ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। जिसे अब तक यूट्यूब पर 51 लाख से भी ज़्यादा व्यूज हासिल हो चुके हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Hit 3 trailer:नानी का अब तक का सबसे खूंखार मास अवतार देखने के लिए हो जाओ तैयार, रिलीज से पहले बताई गई ब्लॉकबस्टर

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read