एक ऐसा टर्किश ड्रामा जिसने 30 देशों में मचाई थी धूम,इस ड्रामे ने दी थी पाकिस्तानी ड्रामा को टक्कर

Written by: Arshi
Publish On: September 29, 2025 3:35 PM (IST)
Best turkish drama in hindi

आज कल पाकिस्तानी ड्रामा घर घर में धूम मचा रहे है और यह ड्रामा सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि इंडिया में भी बहुत शौक से देखे जाते है।जिसमें मीम से मोहब्बत,इश्क मुर्शीद, कफ्फारा और मेरे हमसफर जैसे ड्रामा शामिल है।पर आज से 9 साल पहले एक ऐसा टर्किश ड्रामा आया था जिसने तुर्की में ही नहीं बल्कि 30 देशों में धूम मचाई थी और पाकिस्तानी ड्रामा को टक्कर दी थी। इस ड्रामे को तुर्की में ‘अस्कर लाफ्तन अन्लमज’ नाम दिया गया था।

दर्शक हो गए थे दीवाने:

यह रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा साल 2016 में तुर्की में टेलीकास्ट किया गया था।जिसने कई देशों में अपने फैंस की लाइन लगा दी।यह ड्रामा इंडिया में हिंदी भाषा में रिलीज किया गया जिसका नाम ‘प्यार लफ्ज़ों में कहां’ रखा गया।इस ड्रामे में मौजूद इमोशंस ,प्यार,कॉमेडी और किरदारों के जबरदस्त परफोर्मेंस ने दर्शकों के बीच इस ड्रामा को लोकप्रिय बना दिया।

प्यार लफ्ज़ों में कहां ड्रामा इतना ज्यादा लोकप्रिय हुआ कि यह सिर्फ तुर्की में ही नहीं बल्कि भारत-पाकिस्तान समेत कई देशों में देखा गया और हिट हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार इस ड्रामा ने कई पॉपुलर पाकिस्तानी ड्रामा को टक्कर दी और अपनी एक अलग पहचान बनाई।

क्या थी लोकप्रियता की वजह:

कहानी है दो लड़का लड़की की जहां एक तरफ मूरात है जो एक बड़ी कंपनी का मालिक और एक सिरियस बंदा है वहीं दूसरी तरफ है हयात जो चुलबुली और एंबीशियस लड़की है। हयात अपनी दो दोस्तो के साथ इस्तांबुल में किराए पर रहती है और नौकरी की तलाश करती है।

किस्मत हयात मुरात को कुछ इस तरह से मिलाती है कि हयात मुरात के ही ऑफिस में जॉब करने के लिए आती है।दोनों में एक मिनट नहीं बनती और खूब नोक झुक होती है। आगे कहानी में कई सारे ट्विस्ट आते हैं जो दर्शकों को और भी ज्यादा आकर्षित करते हैं।इस सीरीज की हल्की फुल्की कहानी और रोमांटिक कॉमेडी ने फैंस को दीवाना बनाया।

इस ड्रामे की लोकप्रियता की सबसे पहली वजह ड्रामा के मुख्य किरदार हयात और मुराद है इनके बीच की नोक झोक, प्यार, लड़ाई ,गुस्सा, और केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई। वहीं एक तरफ दर्शक हयात की खूबसूरती के दीवाने हुए तो दूसरी तरफ मूरात के डैशिंग और चार्मिंग लुक ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

फैंस की प्रतिक्रिया:

इस ड्रामे को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि फैंस ने सीजन 2 की मांग की हालांकि अभी तक प्यार लफ्ज़ों में कहां का सीजन 2 नहीं आया है।वहीं सोशल मीडिया पर इस ड्रामे की क्लिप खूब वायरल हुई है।जहां कुछ सैड क्लिप्स पर सैड सॉन्ग एडिट किए गए वहीं रोमांटिक सीन में रोमांटिक सॉन्ग लगाए गए।इसी के साथ ड्रामा की मुख्य किरदार हांडे और बुराक के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी भारी संख्या में फॉलोवर्स है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Sitaare zameen par release date:आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read