राजन और तितली की भूल चूक माफ़ का पहले दिन का कलेक्शन

Written by: Amir khan
Publish On: September 30, 2025 1:55 PM (IST)
bhool chuk maaf day 1 box office collection

भूल चूक माफ आखिरकार सिनेमा घरों में रिलीज कर दी गयी है भगवान पर भरोसा नहीं है तो एक बार जरूर देखना यह फिल्म पता चल जायेगा के भगवान सबका हिसाब रखता है।

भूल चूक माफ़ उत्तर प्रदेश के बनारस के रंगों और उन छोटी छोटी गलियों को अपने में मिलाये हुए है अगर आपको विक्की डोनर, जरा हटके जरा बचके, गोविंदा नाम मेरा, दम लगा के हईशा, बाला, बधाई हो, बरेली की बर्फी, ड्रीम गर्ल जैसी फिल्में देखना पसंद है जिनको अपने परिवार सहित सिनेमा घरों में देख सके तो भूल चूक माफ भी कुछ उसी तरह की है।

राजन और तितली की यह कहानी बॉक्स ऑफिस पर कितनी सफल रही

भूल चूक माफ के साथ ही दो और फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आयी हैं सुनील शेट्टी की फिल्म केसरी वीर और दूसरी है तुषार कपूर की फिल्म कपकप्पी। भूल चूक माफ ने अपने पहले दिन पर 7.20 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है

इस बात की जानकारी maddockfilms ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज के माध्यम से दी। वैसे तो फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है पर फिल्म को देख कर ऐसा ही लगा के संभवतः बजट 30 करोड़ के आस पास का ही होगा।

bhool chuk maaf day 1 box office collection
राजन और तितली की भूल चूक माफ़ का पहले दिन का कलेक्शन 3

सुनील शेट्टी की फिल्म केसरी वीर का तो बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल है इसने अपने पहले दिन पर अर्ली एस्टिमेट कलेक्शन में सिर्फ 25 लाख रुपये ही कमाए हैं जो कि बहुत कम है इसका बजट लगभग 30 करोड़ रुपये का होगा कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केसरी वीर का बजट 50 से 60 करोड़ के बीच का बताया गया है केसरी वीर में सुनील शेट्टी के साथ विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली, आकांक्षा शर्मा दिखाई दी हैं।

अब बात करते हैं इस हफ्ते रिलीज हुई तीसरी फिल्म कपकप्पी की तो कपकप्पी को पहले ही बहुत कम स्क्रीन मिले हैं तो इससे कुछ बहुत ज्यादा उम्मीद भी नहीं थी पर फिर भी इसका कलेक्शन ठीक ठाक है । फिल्मी बीट के अनुसार श्रेयस तलपदे और सोनिया राठी, तुषार कपूर की इस फिल्म ने अपने पहले दिन पर 26 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

इन तीनों फिल्मों में अगर देखें तो सबसे ज्यादा कलेक्शन राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ का ही है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

विक्रांत मैसी ने श्री श्री रविशंकर के साथ फोटो शेयर कर दिया अपनी फिल्म वाइट पर नया अपडेट

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read