आमिर खान की आगामी फिल्म सितारे ज़मीन पर का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। ट्रेलर रिलीज़ होते ही इसे दर्शकों और समीक्षकों का काफी पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिला है। आमिर खान की सितारे ज़मीन पर फिल्म रीमेक है स्पैनिश फिल्म चैंपियंस का। यह फिल्म 2018 में रिलीज़ की गई थी जेवियर फेसर के निर्देशन में।
कहानी बास्केटबॉल कोच मार्को की है जो अपने घमंडी और रुड स्वभाव के लिए पहचाना जाता है। ये आए दिन किसी न किसी से उलझता रहता है। एक दिन मार्को अपने हेड कोच को किसी बात से गुस्सा होकर धक्का मारता है , धक्का देने की वजह से मार्को को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाया जाता है।तब मार्को हद से ज़्यादा शराब पीता है। शराब के नशे में एक दिन पीछे से एक पुलिस वाले की गाड़ी को ठोक देता है।

बात पहुँचती है अदालत। सजा के तौर पर जज साहब कहते हैं कि दो साल की सजा काटो या मानसिक रूप से विकलांग बच्चों को नब्बे दिनों का प्रशिक्षण दो। मार्को अब बन जाता है बौद्धिक अक्षमता वाले खिलाड़ियों का बास्केटबॉल कोच, जो कि इसे बिलकुल भी पसंद नहीं।
शुरुआत में तो यह इन बच्चों को मज़ाक में लेता है। पर जैसे-जैसे वह इस टीम के साथ अपना वक़्त गुज़ारता है, तब इसे इन बच्चों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इन्हीं सब के दौरान मार्को की पत्नी, जिससे इसका रिश्ता खराब हो चुका था, उसे भी ठीक कर लेता है। यह फिल्म हँसी-मज़ाक के साथ भावात्मकता से भरी हुई है।
शायद आप लोग ये नहीं जानते होंगे कि इस फिल्म को 2018 में स्पेन की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म का दर्जा दिया गया था। आमिर खान की सितारे ज़मीन पर में भी ऐसी ही कुछ कहानी देखने को मिलेगी।
किस ओटीटी पर देखें champions spanish movie
जब से आमिर खान की फिल्म सितारे ज़मीन पर का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है तब से लोग यह जानने में लगे हुए हैं कि सितारे ज़मीन पर से पहले चैंपियंस फिल्म को ओटीटी पर कैसे देखा जाए।
इंसान का दिमाग होता ही कुछ ऐसा है। पर उन सभी लोगों को अभी के समय केवल निराशा ही हाथ लगने वाली है क्योंकि जिन-जिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म उपलब्ध है फ़िलहाल उन ओटीटी ने भारत में हाथ खड़े कर दिए हैं जिनमें शामिल हैं प्राइम वीडियो और प्लूटो टीवी।
प्राइम वीडियो पर अगर यह फिल्म सर्च करते हैं तब वहाँ आपको “This video is currently unavailable to watch in your location” यह लिखा नज़र आएगा।
तो फ़िलहाल तो अभी इस फिल्म को भारत में नहीं देखा जा सकता है पर हाँ सितारे ज़मीन पर रिलीज़ होने के कुछ महीने बाद शायद इसका अनऑफिशियल हिंदी डबिंग वर्जन रिलीज़ किया जाए।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Akshay Kumar 3 Upcoming Movies:अक्षय कुमार के बुरे दिन होंगे खत्म,3 अपकमिंग फिल्मों के साथ







