3320 करोड़ रुपये में बनी,60 साल पहले हॉलीवुड की फिल्म जिसके बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे?

Written by: Amir khan
Publish On: September 30, 2025 2:41 PM (IST)
cleopatra

हॉलीवुड की स्टार वॉर्स, द फोर्स अवेकन्स, जुरासिक वर्ल्ड, अवतार, मिशन इम्पॉसिबल, एवेंजर्स जैसी बहुत बड़ी-बड़ी फिल्मों के बारे में आप सब ने सुना ही होगा। पर आज से 60 साल पहले भी एक ऐसी फिल्म बनी थी, जिसका बजट उस समय 44 मिलियन डॉलर था जो आज के समय में 400 मिलियन डॉलर के करीब होगा।

हिंदी में अगर इसे समझें तो यह 3320 करोड़ रुपये बनता है । इस फिल्म का नाम है Cleopatra जो 1963 में रिलीज की गई थी। अब इस पर एक रीमेक भी बनने वाला है। Cleopatra का रनिंग टाइम 4 घंटे 11 मिनट का है। 4 घंटे का बहुत लंबा रन टाइम होता है। आखिर क्यों इस फिल्म का बजट इतना बड़ा हुआ क्यों इस फिल्म को बनने में 5 साल लग गए।

जानते हैं Cleopatra के बारे में ?

क्या कुछ हुआ, उसके बारे में हम बात कर लेते हैं। इस मूवी को बनाने के समय इसका बजट सिर्फ 2 मिलियन डॉलर का रखा गया था लेकिन यह इतना बढ़ गया कि 2 मिलियन से कब 44 मिलियन तक पहुंच गया, मेकर्स को इस बात का पता ही नहीं चला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 57 मिलियन का कारोबार किया था। उस समय पर फिल्मों के पास बहुत ज्यादा तरीके नहीं हुआ करते थे पैसे कमाने के । एक समय आया जब फिल्म का प्रोडक्शन बैंकक्रप्ट होने वाला था।

क्या वजह रही Cleopatra के हाई बजट होने की?

शुरुआती दौर में इस फिल्म को लंदन के अंदर शूट करना था पर अचानक से फिल्म की हीरोइन इतनी बीमार हो गई कि वह मरने वाली थी। इसके बाद इस पूरी फिल्म को लंदन से रोम में शूट करना पड़ा। फिर से सारे सेट्स की डिजाइनिंग की गई जिसमें दोबारा से काफी पैसा खर्च हुआ।

एक्टर, सेट्स, हर चीज में भारी मात्रा में खर्चा किया गया । अगर आप इस फिल्म को देखेंगे तो शायद यकीन न कर पाएं कि 60 साल पहले इसे बनाया गया था। इस फिल्म के बनने के कई साल बाद 1980 में कंप्यूटर आए थे। उस समय VFX और CGI का नाम भी नहीं सुना था। अगर आप इस फिल्म को देखेंगे तो ऐसा लगेगा कि इसमें VFX और CGI का भरपूर इस्तेमाल किया है जबकि बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं हुआ है।

जिस तरीके से सेट्स को डिजाइन किया गया जिस तरीके से सारी चीजों को दिखाया गया वह सब बहुत शानदार है। फिल्म के एक्शन सीन बेहद शानदार हैं। अगर आज के समय में किसी मेकर के मन में आए डिट्टो ऐसी फिल्म बनाने का तो बजट के मामले में यह अब तक की सबसे महंगी फिल्म साबित होगी।

इस फिल्म को 1963 के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई थी, तो अगर अब आप 2025 में इसे देखेंगे तो शायद यह पसंद न आए। आज के समय में हमें फिल्मों में मसाला, इंटरटेनमेंट देखना है। बातचीत करते डायलॉग सुनना कोई पसंद नहीं करता। अगर आपको ऐसा लग रहा होगा कि उस समय पर फिल्मों में किसी भी तरह के न्यूड सीन नहीं होते थे तो यहां आप गलत हैं। यहां पर आपको एडल्ट सीन तो देखने को नहीं मिलेंगे पर हां न्यूड सीन जरूर देखने को मिलते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

जाने तमन्ना भाटिया की फिल्म ओडेला 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट रही या फ्लॉप ?

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read