CID वाले डॉक्टर सालुंखे हैं इतने करोड़ के मालिक।

Written by: Arslan
Publish On: October 1, 2025 10:53 AM (IST)
Complete information about the actor Narendra Gupta who plays the character of Dr Salunkhe in Sony TV show CID Know about his family life and lifestyle

तकरीबन 20 साल से चल रहा सोनी टीवी का क्राइम ड्रामा शो सीआईडी,जिसका पिछले साल सीआईडी सीजन 2 रिलीज किया गया और सीजन 2 भी ठीक उसी तरह सुर्खियां बटोर रहा है जैसे कि सीआईडी का सीजन 1 था। सीजन 2 में मेकर्स द्वारा कई नए प्रयोग भी किए गए,जैसे कि एसीपी प्रद्युमन की जगह पर नए एसीपी के रोल में कलाकार पार्थ समथान को लाना।

हालांकि वर्तमान समय में फिर से एसीपी प्रद्युमन के रोल में शिवाजी साटम लौट आए हैं। इसी तरह के नए नए प्रयोग सीआईडी के मेकर्स द्वारा हमेशा ही किए जाते रहे हैं,फिर चाहे वह कहानी में मौजूद कलाकार दया की मौत हो या फिर एसीपी सालुंखे का मुजरिमों के साथ मिल जाना। ऐसे ही नए नए ट्विस्ट को देखकर ऑडियंस काफी इंजॉय करती है।

DR SULANKHE CID
CID वाले डॉक्टर सालुंखे हैं इतने करोड़ के मालिक। 5

हालांकि अब एक नया ट्विस्ट सीआईडी के सीजन 2 में मिलने वाला है,जोकि डॉक्टर सालुंखे को लेकर है। कुछ सोर्सेज के मुताबिक बताया जा रहा है कि जल्द ही डॉक्टर सालुंखे सीआईडी सीजन 2 से जाने वाले हैं। पर क्या आप जानते हैं सीआईडी में 20 साल से भी ज्यादा वर्षों तक काम करने वाले कलाकार डॉक्टर सालुंखे की पर्सनल लाइफ के बारे में? चलिए बताते हैं।

सीआईडी सीजन 2 क्यों छोड़ रहे हैं डॉक्टर सालुंखे:

सीआईडी आज सिर्फ एक शो का नाम नहीं बल्कि टीवी चैनल सोनी एंटरटेनमेंट की पहचान भी है। काफी लंबे समय से चला आ रहा सीआईडी आज भी दर्शकों को उतना ही पसंद आता है जितना कि 20 साल पहले लोग इसे प्यार करते थे।

DR SULANKHE CID CAST
CID वाले डॉक्टर सालुंखे हैं इतने करोड़ के मालिक। 6

हालांकि अब एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है जिसमें पता चला है कि सीआईडी में लैब स्पेशलिस्ट का किरदार निभाने वाले “डॉक्टर सालुंखे” अर्थात “नरेंद्र गुप्ता” जल्द ही सीआईडी के सीजन 2 को छोड़कर जाने वाले हैं,जिसे सुनकर दर्शकों के दिलों में मायूसी छा गई है।

क्योंकि साल 1998 से शुरू हुआ सोनी टेलीविजन का शो सीआईडी जिसमें लगातार नरेंद्र गुप्ता ने फोरेंसिक लैब स्पेशलिस्ट डॉक्टर सालुंखे का किरदार निभाया है,जिसके कारण फैंस उनके इस किरदार से इतना ज्यादा जुड़ चुके हैं कि अब वह इस किरदार में किसी अन्य कलाकार को देखना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि फिलहाल नरेंद्र गुप्ता द्वारा कोई भी आधिकारिक स्टेटमेंट अभी तक साझा नहीं किया गया है जिसमें बताया गया हो कि वह सीआईडी 2 को क्यों छोड़ रहे हैं।

DR SULANKHE CID 2
CID वाले डॉक्टर सालुंखे हैं इतने करोड़ के मालिक। 7

डॉक्टर सालुंखे की वाइफ और फैमिली की जानकारी:

सीआईडी के एक काफी फेमस और बेहतरीन कलाकार नरेंद्र गुप्ता,जो कि सीआईडी में फोरेंसिक एक्सपर्ट का किरदार निभाते हैं। नरेंद्र की पत्नी का नाम नूतन गुप्ता है जो एक हाउसवाइफ हैं। साथ ही नरेंद्र गुप्ता की दो बेटियां भी हैं जिनका नाम अदिति गुप्ता और मेघा गुप्ता है। डॉक्टर सालुंखे उर्फ नरेंद्र गुप्ता के करियर की बात करें तो नरेंद्र ने साल 1988 में “वागले की दुनिया” नाम के शो से अपने करियर की शुरुआत की थी,

जो कि उस समय डीडी नेशनल टीवी चैनल पर प्रसारित होता था। कुछ समय वागले की दुनिया शो में काम करने के बाद सन 1998 में नरेंद्र गुप्ता ने सीआईडी का दामन थामा। इसके बाद नरेंद्र की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई क्योंकि जिस तरह से सीआईडी में नरेंद्र गुप्ता द्वारा निभाए गए डॉक्टर सालुंखे वाले रोल को पसंद किया गया,वह काबिले तारीफ है।

हालांकि बाद में सीआईडी से लोकप्रियता पाने वाले कलाकार नरेंद्र गुप्ता को फिल्मों में काम करने का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने साल 1994 में आई फिल्म ऐलान,साल 1997 में आई उड़ान और साल 2004 में आई फिल्म पुलिस फोर्स फिल्म में काम किया है। साथ ही अगर डॉक्टर सालुंखे उर्फ नरेंद्र गुप्ता की टोटल नेटवर्थ की बात करें तो यह वर्तमान समय में तकरीबन 30 करोड़ से भी ज्यादा है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Bigg Boss Season 19: बिग बॉस सीज़न 19 में नज़र आ सकता है,ये बड़ा यूट्यूबर।

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts