Countdown Web Series: थंडरबोल्ट जैसी एक और क्राईम थ्रिलर सीरीज जिसमें देखने को मिलेगा एजेंट्स का टीमवर्क

Written by: Arshi
Publish On: October 1, 2025 3:29 PM (IST)
Countdown Web Series Review IN HINDI

प्राइम वीडियो के प्लेटफार्म पर 25 जून 2025 को एक स्पाई ड्रामा रिलीज़ किया गया है जिसका नाम है काउंटडाउन। वैसे तो प्राइम वीडियो के प्लेटफार्म पर हर महीने कोई ना कोई स्पाई थ्रिलर ड्रामा रिलीज होता रहता है लेकिन इस बार मेकर्स क्या कुछ नया लेकर आए हैं या फिर वो ही पुरानी स्टोरी लाइन को फॉलो करता हुआ कुछ देखने को मिलेगा।जानेगे आज के इस आर्टिकल मे।

क्राइम और थ्रिलर से भरपूर काउंटडाउन नाम की इस सीरीज की पूरी कहानी जानने के लिए आपको टोटल 13 एपिसोड देखना होंगे। अभी इसके टोटल तीन एपिसोड एक साथ रिलीज कर दिए गए हैं बाकी के बचे सभी एपिसोड वीकली बेसिस पर रिलीज किए जाएंगे। इंग्लिश लैंग्वेज में बनी यह सीरीज हिंदी डब मे भी रिलीज की जाएगी।

काउंटडाउन कास्ट टीम:

Countdown Web Series Review
Countdown Web Series Review

शो के निर्माता है डेरेक हास जिन्होंने इससे पहले द डबल, शिकागो पी.डी. और एफबीआई इंटरनेशनल जैसे शो को भी प्रोड्यूस किया है और उनकी कहानी भी लिखी है। इनके अलावा शो में मुख्य भूमिका निभाते हुए जेनसन एकलेस, जेसिका कैमाचो के साथ सहायक भूमिका मे एरिक डेन,बोगदान यासीन्सकी, वायलेट बीन, इलियट नाइट, उली लातूकेफू, राचेल आर्मस्ट्रांग, मेरिक मैक कार्था, जोनाथन वॉन मेरिंग, जोनाथन टोगो और मैट कमिंसकी जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। आइये जानते है इस शो की कहानी क्या होने वाली है।

काउंटडाउन स्टोरी:

शो की कहानी की शुरुआत कुछ एजेंट के साथ होती है जो एक सीक्रेट मिशन के लिए एक साथ मिलकर काम करते हैं। कहानी मुख्य रूप से एक टॉप एजेंट एजेंसी के टॉप एजेंट के मर्डर की इन्वेस्टीगेशन के चारों ओर घूमती है। यह मर्डर किसने किया है और क्यों किया है इसका पता लगाने के लिए कई एजेंट मिलकर एक साथ काम करते हैं। इस इन्वेस्टिगेशन में कौन-कौन से नए रहस्य सामने आएंगे यह सब जानने के लिए आपको काउंटडाउन नाम की इस सीरीज को देखना होगा।

कैसी है प्रोडक्शन क्वालिटी?

शो की प्रोडक्शन क्वालिटी बहुत ही हाई लेवल की रखी गई भले ही कहानी आपको कुछ भी नयापन प्रेजेंट नहीं करेगी लेकिन शो का रिप्रेजेंटेशन बहुत ही बेहतरीन है। सभी एक्टर और एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस बेस्ट है। जिस तरह के ड्रोन शॉट्स और कैमरा वर्क आपको इसमें देखने को मिलेगा वह एकदम नयापन फील करवा सकते हैं। अच्छे एक्शन सीक्वेंस के साथ शो को बनाया गया है, जिसमें इंट्रस्टिंग कहानी भी देखने को मिलेगी जो आपको प्लॉट से पूरी तरह से जोड़ने की आगे के एपिसोड देखने के लिए।

क्या ये शो फैमिली फ्रेंडली है?

अभी तीन एपिसोड में जो कुछ भी दिखाया गया है वो पूरी तरह से फैमिली फ्रेंडली केटेगरी मे आता है लेकिन ऐसा आभास हो रहा है कि आगे कुछ एडल्ट सीन्स देखने को मिल सकते है।

निष्कर्ष:

क्राईम थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए यह एक अच्छी सीरीज है जिसमें कहानी भले ही नई नहीं है, इस तरह के कई शो आपने देखे होंगे जिसमें एजेंट का टीमवर्क देखने को मिला होगा। कुछ इस तरह की कहानी आपको इस शो में भी देखने को मिलेगी लेकिन इंगेजिंग एलिमेंट्स के साथ।अभी शो के सिर्फ तीन एपिसोड रिलीज़ हुए है जो इंगेजिंग है इसका फाइनल रिव्यु बाकी के एपिसोड रिलीज़ होने के बाद किया जायेगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read