किआरा अडवाणी की फिल्म शक्ति शालिनी की शूटिंग रुकी आखिर क्यों ?

Written by: Amir khan
Publish On: September 29, 2025 3:38 PM (IST)
Delay in Kiara Advani film Shakti Shalini

Maddock फिल्म्स के हॉरर यूनिवर्स की फिल्मों की बात की जाए तो इनमें स्त्री, भेड़िया और मुन्या शामिल हैं। इसी कड़ी में एक और फिल्म जुड़ने जा रही है, जिसका नाम है शक्ति शालिनी।

यह किआरा अडवाणी की हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसमें मुख्य कलाकार के रूप में किआरा अडवाणी नजर आएंगी। इस फिल्म को इसी साल दिसंबर में रिलीज़ करने की योजना बनाई गई थी लेकिन कुछ कारणों के चलते फिल्म को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है।

किआरा अडवाणी की फिल्म शक्ति शालिनी 2025 में रिलीज़ नहीं होगी

पीपिंग मून के अनुसार किआरा अडवाणी की फिल्म शक्ति शालिनी का निर्देशन अजितपाल सिंह द्वारा किया जा रहा है। अब यह फिल्म कुछ कारणों के चलते रोक दी गई है। आइए जानते हैं कि वह वजह क्या है जिसके कारण इसकी शूटिंग में देरी हो रही है। शक्ति शालिनी की शूटिंग को जून के महीने में शुरू किया जाना था।

किआरा ने फरवरी के महीने में अपनी माँ बनने की बात मीडिया के सामने रखी थी।अगर फरवरी में इस बात की घोषणा की गई थी, तो संभवतः उनका तीसरा महीना चल रहा होगा। प्रेग्नेंसी के दौरान वह किसी भी तरह का जोखिम लेना नहीं चाहतीं।

यही वजह है कि अब किआरा शक्ति शालिनी की शूटिंग शुरू नहीं कर पाएंगी। जहाँ Maddock फिल्म्स ने इस फिल्म को दिसंबर 2025 में रिलीज़ करने की योजना बनाई थी अब फाइनली यह फिल्म इस साल रिलीज़ नहीं होगी। किआरा की इस फिल्म को अब 2026 में रिलीज़ किया जाएगा।

Maddock फिल्म्स की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्में

  1. थमा: यह आयुष्मान खुराना की वैम्पायर वाली फिल्म होने वाली है। सहायक कलाकारों में रश्मिका मंदाना और परेश रावल भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार कर रहे हैं। अभी इस फिल्म की कोई कन्फर्म रिलीज़ डेट सामने नहीं आई है।
  2. भेड़िया 2: अमर कौशिक के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को इस साल रिलीज़ नहीं किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भेड़िया 2 को 2026 में रिलीज़ किया जाएगा।
  3. चामुंडा: यह आलिया भट्ट की हॉरर कॉमेडी फिल्म होने वाली है। अभी इसके बारे में कोई खास जानकारी उपलब्ध नहीं है।
  4. स्त्री 3 और महा मुँज्या : ये भी Maddock हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की लिस्ट में शामिल हैं। ये सभी फिल्में Maddock हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा होंगी जो किसी न किसी तरह से एक दूसरे से जुड़ी हुई पेश की जाएंगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Majhi Prarthana Trailer Review,वह निर्देशक जिसने फिल्म बनाने के लिए किया 53 किलोग्राम वजन कम

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read