सरदार जी 3 पर चल रहे विवाद में दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी

Written by: Anam
Publish On: October 1, 2025 3:17 PM (IST)
Diljit dosanjh Sardaar ji 3 Update

एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 का ट्रेलर 24 जून को रिलीज किया गया। इसके बाद कुछ फैंस ने तो खुशी जाहिर की तो वहीं कुछ फैंस नाराज होते नजर आए। फिल्म में हानिया आमिर की मौजूदगी के कारण इसे भारत में रिलीज होने से बैन कर दिया गया है। अब इस विवाद के चलते दिलजीत दोसांझ ने चुप्पी तोड़ी और अपनी सफाई में कुछ बातें कहीं।

दिलजीत ने कहा मेरे हाथ में कुछ नहीं:

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 के ट्रेलर में हानिया आमिर को देखकर लोग भड़क उठे और फिल्म को भारत में रिलीज न करने की मांग की। फैसला यह लिया गया कि यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी और सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही रिलीज की जाएगी। अब फिल्म में हानिया आमिर की मौजूदगी से चल रहे विवाद के चलते दिलजीत दोसांझ ने भी चुप्पी तोड़ी है।

Diljit dosanjh Sardaar ji 3 Update
सरदार जी 3 पर चल रहे विवाद में दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी 3

बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए गए इंटरव्यू में दिलजीत ने बताया की स्थिति नियंत्रण में नहीं है और उनके हाथ में कुछ नहीं है पहलगाम में हमला 22 अप्रैल 2025 को हुआ था बल्कि फिल्म की शूटिंग फरवरी में हो चुकी थी। जब इस फिल्म को उन्होंने साइन किया और फिल्म की शूटिंग हुई तब हालात ठीक थे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि मेकर्स का इस फिल्म में काफी ज्यादा पैसा लगा है और उनका यह फैसला है कि यह फिल्म ओवरसीज रिलीज की जाएगी जिसका वह समर्थन करते हैं।

हानिया आमिर को किया गया भारत में बैन:

22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में कई मासूम पर्यटकों की जान चली गई थी इसके बाद से पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव था। ऑपरेशन सिंदूर के साथ और भी कई कड़े कदम उठाए गए जिसमें पाकिस्तानी एक्टर और एक्ट्रेस को बैन करना भी शामिल था।

इस दौरान हानिया आमिर को भी भारत में बैन कर दिया गया। दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में हानिया अमीर मुख्य किरदार में नजर आने वाली है जिस वजह से उनकी फिल्म भारत में बैन कर दी गई है।इसके अलावा पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म भी भारत में बैन की गई थी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

3 भूतिया फिल्में नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर बेस्ट हॉरर मूवीज़”

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read