14 घंटे ऑपरेशन के बाद दीपिका की सर्जरी हुई सफल।

Written by: Amir khan
Publish On: September 30, 2025 4:06 PM (IST)
Dipika Kakar Surgery: 14 घंटे ऑपरेशन के बाद दीपिका की सर्जरी हुई सफल।

दीपिका कक्कड़ की सर्जरी के बारे में शोएब इब्राहिम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था,के दीपिका की सर्जरी कल सुबह की जाना है। यह एक लंबी सर्जरी होगी अब दीपिका को अपने फैन की दुआओं और हौसले की ज्यादा जरूरत है आप सब दीपिका को दुआ में याद रखना।

दीपिका और शोएब ने इससे पहले भी एक वीडियो जारी करते हुए ये बताया कि सर्दी जुकाम के कारण उनकी सर्जरी में थोड़ी देरी हो गई है। अभी दीपिका को कोकिला बेन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है और यहीं पर उनकी सर्जरी भी होना है।

कोकिलाबेन हॉस्पिटल में हुआ दीपिका का ऑपरेशन

मुंबई स्थित अस्पताल कोकिलाबेन में दीपिका का ऑपरेशन हो चुका है। यह ऑपरेशन काफी बड़ा था डॉक्टरों ने कड़ी मेहनत के बाद दीपिका का फाइनली ट्यूमर निकाल दिया है।लगातार 14 घंटे तक दीपिका को ऑपरेशन थिएटर में रहना पड़ा। पिछले कुछ समय से दीपिका को काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा था।

Why did Dipika Kakar leave MasterChef
14 घंटे ऑपरेशन के बाद दीपिका की सर्जरी हुई सफल। 3

शोएब इब्राहिम ने शेयर किया इंस्टाग्राम पर एक नया अपडेट

शोएब इब्राहिम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर एक अपडेट साझा करते हुए यह बताया कि मुझे माफ कर दीजिए कि मैं आपको कल रात किसी भी तरह का अपडेट ना दे सका।

दीपिका की सर्जरी काफी लंबे समय तक चली पूरे १४ घंटे तक यह सर्जरी की गई,ऊपर वाले का शुक्र है कि यह सर्जरी सफल रही अभी दीपिका आईसीयू में एडमिट है उन्हें अभी काफी दर्द का सामना करना पड़ रहा है।

पर उनकी हालत अब सामान्य है मैं दिल से आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूं।आपकी दुआएं प्यार और सपोर्ट हमारे लिए बहुत अधिक मायने रखते हैं। जैसे ही दीपिका आईसीयू से बाहर आती हैं मैं अपने इंस्टाग्राम हैंडल के द्वारा आप सबको इसकी जानकारी दूंगा। बस आप सब लोग दीपिका के लिए दुआ करें डॉक्टर ऑपरेशन के बाद भी दीपिका को रुटीन चेकअप के लिए बुलाते रहेंगे।

शोएब इब्राहिम ने दिया था सोशल मीडिया के जरिए दीपिका के बीमार होने की खबर

शोएब इब्राहिम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी थी कि जब वह काम के सिलसिले में बाहर थे। तब दीपिका के पेट में जोरदार दर्द हुई डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने कुछ दवाई ली और दर्द ठीक हो गया, पर एक बार फिर से वह दर्द उभर कर आया,

तब हमने डॉक्टर से कंसल्ट किया और कुछ जांच कराई जांच में जो रिजल्ट आया उसे देखकर हम दोनों परेशान हो गए पता चला कि दीपिका के लिवर में ट्यूमर हो गया है या ट्यूमर स्टेज 2 का कैंसर बन गया है अभी फिलहाल दीपिका का ऑपरेशन कंप्लीट हो गया है और वह आईसीयू में है डॉक्टर का तो यही कहना है कि अब दीपिका खतरे से बाहर है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

La Brea Season 2 Hindi Dubbed Jio Hotstar: थ्रिलर और सर्वाइवल सीरीज, 3 साल बाद हुई हिंदी डब्ड रिलीज।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts