फातिमा सना शेख मधुर भंडारकर की वेब सीरीज वाइफ्स ऑफ बॉलीवुड में ले सकती है एंट्री

Written by: Anam
Publish On: September 29, 2025 3:51 PM (IST)
Wives of Bollywood फातिमा सना शेख मधुर भंडारकर की वेब सीरीज वाइफ्स ऑफ बॉलीवुड में ले सकती है एंट्री

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख मधुर भंडारकर की आगामी वेब सीरीज वाइफ्स ऑफ बॉलीवुड में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है।इस खबर ने उनके फैंस में उत्सुकता पैदा कर दी है।मधुर भंडारकर एक बार फिर से आकर्षित और दमदार कहानी के साथ एक नए मुद्दे को उजागर करेंगे जिसमें फातिमा सना शेख की मौजूदगी इस सीरीज को और भी खास बना सकती है।

वाइफ्स ऑफ बॉलीवुड:

निर्देशक मधुर भंडारकर एक बार फिर से नए कॉन्सेप्ट के साथ एक कहानी लेकर आने वाले है।इससे पहले भी वह सामाजिक मुद्दों पर बनी पेज 3, हीरोइन और फैशन जैसी फिल्में ला चुके है।और इस बार वह अपनी वेबसीरीज में बॉलीवुड एक्टर की पत्नियों की जिंदगी से जुड़े उतार चढ़ाव को पर्दे पर दिखाने की कोशिश करेंगे।

यह वेब सीरीज बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे छुपे राज़,चुनौतियां और रिश्तों को उजागर करेगी।यह सीरीज उन महिलाओं पर आधारित है जो बॉलीवुड सितारों की पत्नियां है।मधुर भंडारकर का अंदाज हमेशा कुछ अलग और गहराई वाला रहा है और इस बार भी वह दर्शकों के मनोरंजन की पूरी तैयारी किए हुए है।

फातिमा सना शेख होंगी मुख्य किरदार में:

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख इस वेब सीरीज में मुख्य रोल निभाती नजर आने वाली है।फातिमा इससे पहले भी दंगल,लूडो,और अजीब दास्तान जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का जादू चला चुकी है। फिल्म दंगल में वह सुपर स्टार आमिर खान के साथ नजर आई थी,

जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और अब ‘वाइफ्स ऑफ बॉलीवुड’ में फातिमा की एंट्री की ख़बर से उनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है। बात करे फातिमा के किरदार की तो अभी उनके किरदार को लेकर मेकर्स ने कोई खुलासा नहीं किया है पर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी ऐसी महिला का किरदार निभा सकती है जो बॉलीवुड की दुनिया में अपने हक के लिए लड़ रही है।

कब होगी रिलीज:

मधुर भंडारकर की वेब सीरीज वाइफ्स ऑफ बॉलीवुड का प्री प्रोडक्शन काम चल रहा है।सूत्रों के मुताबिक अभी शूटिंग शुरू नहीं की गई है।यह सीरीज किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी इसका अभी खुलासा नहीं किया गया है।साथ ही यह सीरीज संभवतः 2026 में रिलीज की जा सकती है हालांकि अभी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Cocktail 2 Update: शाहिद, कृति और रश्मिका के साथ एक बार फिर होमी अदजानिआ लेकर आरहे है कॉकटेल 2

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read