बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फातिमा सना शेख को झेलना पड़ा था अनुचित वातावण

Written by: Anam
Publish On: September 29, 2025 11:01 AM (IST)
Fatima Sana Shaikh shares the difficulties she faced as a child artist

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने चाइल्ड आर्टिस्ट होने में जो दिक्कतों और चुनौतियों का सामना किया उसके बारे में बातचीत की। फातिमा सना शेख ने मुख्य रूप से ‘दंगल’ फिल्म से पहचान बनाई उन्होंने बचपन में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।हाल ही में फिल्मफेयर के एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने बचपन की यादों को ताजा किया साथ ही उस समय शूटिंग के दौरान की दिक्कतों को भी साझा किया।

अनुचित वातावरण का सामना:

फातिमा बताती है कि उन्होंने अपने बचपन के दिनों में शूटिंग के दौरान सेट पर अनुचित बातचीत और वातावरण का सामना किया है कई बार सेट पर ऐसी बात चीत होती थी जो एक बच्चे के लिए ठीक नहीं था उन्हें उस समय वह बाते ठीक से समझ भी नहीं आती थी।यह माहौल उन्हें असहज महसूस करवाता था जो एक बच्चे के लिए ठीक नहीं था।

चाइल्ड आर्टिस्ट को बचपन करना होता त्याग:

फातिमा ने यह भी बताया कि जब बच्चे ज्यादा समय तक सेट पर रहते तो वह परिवार ,दोस्तों ,स्कूल और सोशल एक्टिविटीज से दूर रहते है और अपने बचपन को खुल कर नहीं जी पाते। फातिमा शूटिंग के समय अपने स्कूल को बहुत मिस करती थी जिस वजह से उन्होंने कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था।

कुछ बदलाव की जरूरत:

फातिमा सना शेख ने बताया कि उनका बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट समय कुछ खास अच्छा नहीं था। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को बाल कलाकारों के लिए सुरक्षा का अच्छा इंतजाम करना चाहिए साथ ही बच्चों के लिए एक टाइमिंग सेट करना चाहिए जो कुछ ही घंटे की हो ताकि वह अपने बचपन को भी जी सकें और सेट पर उनके लिए एक सपोर्टिव एनवायरमेंट देना चाहिए।

FATIMA
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फातिमा सना शेख को झेलना पड़ा था अनुचित वातावण 3

इन फिल्मों में आई है नजर:

फातिमा सना शेख का एक्टिंग करियर बचपन में ही शुरू हो गया था उनकी बॉलीवुड में पहली चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू फिल्म ‘चाची 420’ थी उसके बाद वह बड़े ‘दिलवाला’ और ‘खूबसूरत’ जैसी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई। फातिमा ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में भी काम किया जो एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई और इस फिल्म से उन्हें एक नई पहचान मिली।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Elvish Yadav:खतरों के खिलाड़ी को मिली हरि झंडी,जानिए ऐसा क्या बोले एलविश

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read