धनुष ने अपनी नई फिल्म ‘डी 54’ की शूटिंग शुरु होने घोषणा की दिखाया फिल्म का पहला पोस्टर

Written by: Anam
Publish On: October 2, 2025 12:32 PM (IST)
D 54: धनुष ने अपनी नई फिल्म 'डी 54' की शूटिंग शुरु होने घोषणा की दिखाया फिल्म का पहला पोस्टर

साउथ अभिनेता धनुष हाल ही में ‘कुबेर’ फिल्म में नज़र आए थे जिसको 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में उतारा गया था। इस फिल्म के लिए उन्हें दर्शकों से खूब सराहना मिली और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। अब एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आगामी फिल्म ‘डी 54’ को लेकर नई अपडेट साझा की है साथ ही फिल्म के पहले पोस्टर की झलक भी दिखाई जिसके बाद दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

डी 54 का फर्स्ट लुक किया शेयर:

साउथ के दिग्गज कलाकार धनुष आज कल अपने आगामी प्रोजेक्ट में काफी बिजी चल रहे है। एक्टर अपनी आने वाली फिल्म तेरे इश्क में के लिए काफी चर्चा में थे इस फिल्म पर कड़ी मेहनत करने के बाद धनुष ने फिल्म की शूटिंग को कंप्लीट कर लिया है। और अब अपनी अगली फिल्म डी 54 की ओर बढ़ गए है।

धनुष ने इसकी इकतेला अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी उन्होंने एक पोस्ट साझा की जिसमें धनुष एक मैदान के बीचों बीच खड़े है और काफी दूर पर आग जल रही है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा “कभी-कभी खतरनाक बने रहना ही जीवित रहने का एकमात्र तरीका है”। उनके कैप्शन से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि धनुष इस फिल्म में खतरनाक अवतार में दिखाई दे सकते है।

विग्नेश राजा ने दी जानकारी:

dhanush d54 movie
image credit: social media

डी 54 का निर्देशन विग्नेश राजा करेंगे, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि “अपनी दूसरी फीचर फिल्म की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। अब तक के सफर के लिए आभारी हूं और हम यह सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ दे रहे हैं कि थिएटर में आपका समय अच्छा बीते। जल्द ही बड़े पर्दे पर मिलते हैं”। इस कैप्शन को पढ़ने के बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है।

यह कलाकार होंगे फिल्म का हिस्सा:

डॉ के गणेश द्वारा निर्मित डी 54 को वेल्स फिल्म इंटरनेशनल और थिंक स्टूडियोज के प्रोडक्शन में बनाया जाएगा। फिल्म में ममित बैजू एक अहम किरदार में नज़र आने वाले है साथ ही सूरज वेजरामुडु, कुरुनास, के एस रविकुमार और जयाराम जैसे कलाकार भी अपने अभिनय का जादू चलाने वाले है। विग्नेश राजा ने अपने कैप्शन में यह भी जानकारी दी है कि इस फिल्म को म्यूजिक जी वी प्रकाश कुमार देने वाले है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

f1 the movie 14 day box office collection:ब्रैड पिट की फिल्म F1 द मूवी का 14 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read