Harry Potter सीरीज, जादुई दुनिया में जाने के लिए हो जाओ तैयार

Written by: Arslan
Publish On: October 2, 2025 1:06 PM (IST)
Harry Potter की नई सीरीज, जादुई दुनिया में जाने के लिए हो जाओ तैयार

हैरी पॉटर की जादुई दुनिया फिर से लौट रही है, एचबीओ की नई सीरीज के फर्स्ट लुक को देखकर हैरी पॉटर के फैंस काफी खुश है। यह सीरीज जे.के.राउलिंग की किताबों पर आधारित है और इसे पहले से ज्यादा अच्छे से बनाया जा रहा है इस नई सीरीज़ में हर किताब को एक सीजन के रूप में दिखाया जाएगा। इसका मतलब है कि कहानी को और भी ज़्यादा बारीकी से समझने का मौका मिलेगा। यही वजह है की फैंस को इसके बारे में जानकर और भी खुशी हो रही है।

कौन होंगे मुख्य किरदार

सीरीज में नए चेहरों को मौका दिया गया है, जिसमे हैरी पॉटर का किरदार डोमिनिक मैक्लॉघलिन निभा रहे हैं उनकी तस्वीरें सामने आई हैं और लोग उनकी मासूमियत की तारीफ कर रहे हैं। वहीँ इसमें रॉन वीज़ली के रोल में अलास्टेयर स्टाउट नज़र आएंगे उनकी रेडहेड लुक और मजेदार अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। हर्मायनी ग्रेंजर का किरदार अरबेला स्टैंटन निभा रही हैं उनके ऑडिशन वीडियो ने पहले ही लोगों का दिल जीत लिया था। ये तीनों बाल कलाकार अपनी एक्टिंग के जादू से सबको हैरान करने वाले हैं।

सीरीज में सहायक किरदार

इस सीरीज में सहायक किरदार भी खास हैं जिनमे डंबलडोर का रोल जॉन लिथगो निभा रहे हैं, उनकी गंभीर आवाज और अनुभव इस किरदार को और भी ज़्यादा नई उचाईयों तक ले जाएगा। वहीँ मिनर्वा मैकगॉनागल के लिए जेनेट मैकटीयर चुनी गई हैं, उनकी सख्त और विनर्म भाव वाली छवि बिल्कुल सटीक है।

स्नैप का किरदार पापा एस्सिएडु निभा रहे हैं,उनकी गहरी आंखें कहानी में और भी ज़्यादा रहस्यमयी अंदाज प्रदान करेंगी। हैग्रिड के रोल में निक फ्रॉस्ट हैं उनकी हंसी और गर्मजोशी इस किरदार को मज़बूत बनाएगी। क्विरिनस क्विरेल और आर्गस फिल्च जैसे किरदार भी नए कलाकारों के साथ कहानी में नई चमक लाएंगे।

कहानी और प्रोडक्शन

यह सीरीज किताबों के लिए वफादार रहने का वादा करती है, इसके हर सीजन में एक किताब की कहानी को गहराई से दिखाया जाएगा। सीरीज का प्रोडक्शन अभी शुरू ही हुआ है और 2026 के अंत तक सीरीज रिलीज होने की उम्मीदें है। एचबीओ ने इसे दमदार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है, सेट्स, कॉस्ट्यूम्स और विजुअल इफेक्ट्स को पहले से बेहतर करने की कोशिश हो रही है, वहीँ फैंस को भी हॉगवर्ट्स की दुनिया फिर से देखने का इंतजार है।

फैंस की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं, कुछ लोग नए कलाकारों को लेकर उत्साहित हैं। उन्हें लगता है कि ये नई शुरुआत कहानी को ताजा रखेगी तो वहीँ कुछ पुराने फैंस को डैनियल रैडक्लिफ, एम्मा वॉटसन और रूपर्ट ग्रिंट की कमी खल रही है।

READ MORE

Sitare Zameen Par: तारे जमीन से कितनी आगे निकली?

अनुपम खेर ने दिलजीत दोसांझ पर किया तंज सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी पर बोले अभिनेता

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read