हेरा फेरी 3 को लेकर KRK ने दिया बड़ा बयान।

Written by: Arslan
Publish On: September 30, 2025 12:39 PM (IST)
Hera Pheri 3 KRK

डायरेक्टर प्रियदर्शन की फेमस फ्रेंचाइजी फिल्म हेरा फेरी का सीक्वल हेरा फेरी 3 बनने की खबरें बॉलीवुड इंडस्ट्री में तेजी से फैल रही थीं, जिसमें इस बार भी सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार के साथ-साथ बाबू भैया अपना जलवा दिखाने वाले थे हालांकि,

इसी बीच कुछ विवाद के चलते परेश रावल ने हेरा फेरी 3 फिल्म करने से मना कर दिया, जिससे बॉलीवुड इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक का माहौल छा गया, क्योंकि हेरा फेरी फिल्म के एक अहम किरदार के रूप में परेश रावल की मौजूदगी होती है।

ऐसे में अगर परेश ही फिल्म में नहीं होंगे, तो हेरा फेरी का कोई मतलब नहीं बनता। वहीं, आज एक नई खबर निकलकर सामने आई है, जो हेरा फेरी 3 से ही संबंधित है। आइए जानते हैं।

HERA PHERI 3
हेरा फेरी 3 को लेकर KRK ने दिया बड़ा बयान। 3

KRK ने हेरा फेरी 3 को लेकर दिया बड़ा बयान:

जहाँ एक ओर हेरा फेरी 3 फिल्म में परेश रावल का न होना दर्शकों को खल रहा है, वहीं दूसरी ओर फेमस क्रिटिक और यूट्यूबर कमाल राशिद खान ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उनका कहना है कि “हेरा फेरी 3 फिल्म में परेश रावल तभी काम नहीं करेंगे,

जब फिल्म बन रही होगी।” यूट्यूबर KRK का कहना है कि हेरा फेरी 3 कभी बनने वाली ही नहीं थी। फिल्म की अनाउंसमेंट सिर्फ दर्शकों को भ्रमित करने के लिए की गई थी

कब हुई थी हेरा फेरी 3 बनने की अनाउंसमेंट:
आज से तकरीबन 10 साल पहले फिल्म हेरा फेरी 3 की अनाउंसमेंट हुई थी और उस अनाउंसमेंट के दौरान सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉन अब्राहम के साथ-साथ अभिषेक बच्चन दिखाई दिए थे।

उस समय यह बताया गया था कि हेरा फेरी 3 में ये पाँचों कलाकार शामिल होंगे। हालांकि, इस साल 2025 में फिर से एक नई अनाउंसमेंट सुनने को मिली,

जिसमें बताया गया कि हेरा फेरी 3 में पिछली बार की तरह ही अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल शामिल होंगे। हालांकि, फिल्म की शूटिंग शुरू होने की कोई भी खबर अब तक सामने नहीं आई है, जिससे इस बात की पुष्टि की जा सके कि असल में फिल्म बन रही है या नहीं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

लइका न चाहि डिफेंडर” वाला गाने को लिखने वाले सुमित सिंह चंद्रवंशी ने दी चेतावनी

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read