बाबू भैया “हेरा फेरी 3” से होंगे गायब? जानिए बड़ी वजह।

Written by: Arslan
Publish On: September 29, 2025 3:41 PM (IST)
Hera Pheri 3 Update Is Paresh Rawal Hera Pheri 3

बॉलीवुड इंडस्ट्री की कॉमेडी फिल्म की लिस्ट में सबसे ऊपर बनी रहने वाली फिल्म फ्रेंचाइजी हेरा फेरी जिसे बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने जन्म दिया था। अब तक हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की दो फिल्में सफलतापूर्वक रिलीज की जा चुकी हैं, और पिछली दोनों ही फिल्मों की अपार सफलता के बाद जल्द ही इसकी अगली कड़ी हेरा फेरी 3 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है।

जिसके चलते इस आने वाली नई फिल्म की कोई ना कोई अपडेट रोजाना वायरल होती रहती है। फिलहाल hera pheri 3 shooting चल रही है। साथ ही Hera pheri 3 promo को भी शूट किया जा रहा है। जिसे जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।

ऐसे में हेरा फेरी 3 का एक और बड़ा अपडेट निकलकर सामने आया है, जिसमें बताया जा रहा है,कि परेश रावल हेरा फेरी फिल्म में अपने बाबू भैया वाले रोल से काफी थक चुके हैं, और यह खबर किसी सोर्स से नहीं बल्कि खुद परेश रावल ने अपने हाल ही में दिए हुए एक इंटरव्यू में कही है,आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

क्या परेश रावल हेरा फेरी 3 से गायब हो जाएंगे

वैसे तो हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों में कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं, जिनमें अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी भले ही मेन लीड रोल में नजर आते हों,पर फिल्म का एक और महत्वपूर्ण अंग परेश रावल उर्फ बाबू भैया को भी माना जाता है। जोकि hera pheri में अपनी ज़बरदस्त कॉमिक टाइमिंग और सटीक डायलॉग डिलीवरी के लिए जाने जाते हैं,

फिर चाहे सीन कैसा भी हो इमोशनल हो या फिर सीरियस, बाबू भैया हर एक सीन में शामिल होकर उसे यादगार बना देते हैं। बीते दिनों लल्लनटॉप को दिए हुए एक इंटरव्यू में परेश रावल ने कहा “वह रोल गले का फंदा है, साथ ही परेश रावल ने यह भी बताया, कि वो इस बाबू भैया वाले रोल से छुटकारा पाना चाहते हैं।

क्योंकि जिस तरह से बाबू भैया का वह रोल परेश रावल की छवि को लोगों के सामने सेट करता है, अब वह अपनी उस छवि को कायम नहीं रखना चाहते। हालांकि Hera pheri 3 में इस बार भी परेश रावल अपने उसी पुराने बाबू भैया वाले अवतार में नजर आएंगे।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

नानी की हिट 3 के टिकट में हुई बढ़ोतरी नेटिजेंस ने दी प्रतिक्रिया

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts