In The Lost Lands Review: चुड़ैल और WWE स्टार डेव बाउटिस्टा की दुनिया।

Written by: Arslan
Publish On: September 28, 2025 4:52 PM (IST)
In the lost lands

14 मार्च 2025 के दिन रिलीज हुई “इन द लॉस्ट लैंड्स” एक ऐसी हॉलीवुड फिल्म है जो लॉस्ट लैंड्स और चुड़ैल की कहानी पर बुनी है। फिल्म का डायरेक्शन पॉल डब्ल्यू.एस.एंडरसन ने किया है।और इसकी कहानी जॉर्ज आर.आर.मार्टिन ने लिखी है।

यह एक टूटी फूटी दुनिया की कहानी है। जिसमें रानी मेलांज है,जिसका किरदार अमारा ओकेरेके ने निभाया है जोकि वेयरवुल्फ बनने की ताकत पाना चाहती है,इसके लिए वह चुड़ैल ग्रे एलिस,जिसका किरदार मिला जोवोविच ने निभाया है,उसे लॉस्ट लैंड्स भेजती है।

ग्रे के साथ एक शिकारी भी जाता है, जिसका नाम बॉयस है और ये किदार डेव बाउटिस्टा ने निभाया है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट है। चर्च के कुछ लोग ग्रे को मारना चाहते हैं। कहानी में एक्शन और भावनाएं दोनों हैं।

टेक्निकल एस्पेक्ट:

पॉल डब्ल्यू.एस.एंडरसन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी जॉर्ज आर.आर.मार्टिन ने लिखी है। इसमें टूटे हुए शहर,जंगल और महल बहुत असली लगते हैं। कुछ एक्शन सीन जैसे खाई पर लड़ाई बहुत अच्छे हैं। लेकिन फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स निराश करते हैं। ये सस्ते लगते हैं और पुराने गेम जैसे दिखते हैं।

कलाकारों की एक्टिंग:

मिला जोवोविच और डेव बाउटिस्टा फिल्म के मुख्य किरदार हैं। मिला ने ग्रे नाम की चुड़ैल का रोल किया है। वह स्क्रीन पर डर और टेंशन अच्छे से दिखाती है। डेव बाउटिस्टा ने बॉयस का रोल निभाया है। उनके पास कम डायलॉग हैं लेकिन वह सख्त और कूल लगते हैं। उनका स्टाइल अच्छा है।

पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट्स

पॉजिटिव पॉइंट्स:

इन द लॉस्ट लैंड्स में कुछ अच्छी चीजें हैं। फिल्म का आइडिया नया है। कलाकारों की एक्टिंग इसे बेहतर बनाती है। कहानी शुरू में आपको जोश देती है। फैंटेसी और एक्शन पसंद करने वालों के लिए यह ठीक है जोकि क्लाइमैक्स तक आपको बांधे रखती है।

कहां रह गई कमी:

फिल्म में कई कमियां हैं। कहानी को जल्दी-जल्दी खत्म किया गया है, जो ठीक नहीं लगता। स्पेशल इफेक्ट्स सस्ते हैं। क्लाइमैक्स का एक सीन अधूरा लगता है क्योंकि ट्विस्ट समझ नहीं आता। फिल्म को देखते वक्त लगता है कि इसे बेहतर बनाया जा सकता था। कहानी में बहुत दम था,लेकिन वह पूरा नहीं दिखा। कुल मिलाकर यह न बहुत अच्छी है, न बहुत खराब।

फिल्मीड्रिप रेटिंग: 5/3

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Anjaam Pathiraa Review: छिपी हुई साइको किलर मलयालम फिल्म अब हिंदी में

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read