शूरा खान बनने जा रही है मां ?अरबाज खान के घर गूंजेगी किलकारी

Written by: Anam
Publish On: September 29, 2025 11:37 AM (IST)
Is shura khan pregnant

आए दिनों सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज को लेकर कोई न कोई नई खबर वायरल हो जाती है फिर कभी वह सच होता है तो कभी सिर्फ अफवाह वैसे ही बी टाऊन से अरबाज खान और शूरा खान का एक वीडियो सामने आया है जिसे देख कर यह कयास लगाए जा रहे है कि वो दोनों माता पिता बनने वाली है।इस वीडियो को छुपकर रिकॉर्ड किया गया है जिस पर पेपराजी पर बहुत से फैंस भड़के भी है।

क्या शूरा खान है प्रेगनेंट:

अरबाज खान की दूसरी बीवी शूरा खान को लेकर सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अफवाहें जोरो पर है।दअरसल 15 अप्रैल को अरबाज और शूरा को एक साथ एक मैटर्निटी क्लीनिक में जाते देखा गया अरबाज के हाथ में एक फाइल थी जो रिपोर्ट्स की फाइल लग रही थी वह शूरा का हाथ पकड़े धीरे धीरे जा रहे थे जिससे उन दोनों के बीच का प्यार साफ झलक रहा था । इसके बाद से मीडिया में ये अंदाज़ लगाए जाने लगे कि यह कपल माता पिता बनने की तैयारी कर रहा है। हालांकि यह सिर्फ अंदाजे लगाए जा रहे है इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

बी टाऊन का चर्चित कपल:

अरबाज खान एक बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर है साथ ही वह सुपर स्टार सलमान खान के भाई भी है।अरबाज ने 23 दिसम्बर 2023 को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी की ,शूरा उनसे लगभग 24 साल छोटी हैं जिस वजह से सोशल मीडिया पर इस कपल को ट्रोल भी होना पड़ा। अरबाज की पहली शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से हुई थी यह रिश्ता काफी लंबे समय तक रहा उनसे उनका एक बेटा अरहान खान है।

वहीं दूसरी तरफ शुरू खान भी पहली से विवाहित थी और उनकी एक बेटी है। अब उन्होंने अरबाज खान के साथ शादी करके लाइफ का नया चैप्टर शुरू किया।जिसके बाद से कपल सुर्खियों में रहता है।

बधाईयों का सिलसिला, पेपराजी पर गुस्सा:

अभी इस खबर की पुष्टि भी नहीं हुई है पर इस खबर के बाद फैंस ने अरबाज और शूरा को बधाईयां देना शुरू कर दिया।सोशल मीडिया पर कपल को भर भर के बधाईयां दी जा रही है और कुछ फैंस अरबाज की इस उम्र में पिता बनने की खबर से निंदा कर रहे है।साथ ही कुछ यूजर्स ने पैपराज़ी पर नाराजगी जताई उनके अनुसार हर कपल की एक पर्सनल लाइफ होती है और उन्हें प्राइवेसी चाहिए होती है इस तरह से किसी का छुपकर वीडियो बनाना बहुत निंदनीय है।

फिलहाल अभी अरबाज और शूरा की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुईं वह अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखते है।दोनों ने इस वायरल वीडियो पर और खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

The Glass Dome Review:मर्डर मिस्ट्री के साथ बचपन की यादों में उलझी कहानी, क्या सुलझ पायेगी??

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read