एक्शन एडवेंचर और थ्रीलर से भरपूर फिल्म जिसका रनिंग टाइम 1 घंटा 56 मिनट है नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफार्म पर 25 अप्रैल 2025 को रिलीज़ कर दी गयी है।रॉबी ग्रेवाल और कुकी गुलाटी के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक्शन और एडवेंचर का नया डोज़ लेकर आयी है
जिसमें एक बहुत बड़ी चोरी को अंजाम देता हुआ एक मास्टर थीफ देखने को मिलेगा।फिल्म कि कहानी लिखी है सुमित अरोड़ा ने और मुख्य कलाकारों के तौर पर इस फिल्म में निकिता दत्ता, जयदीप अहलावत, सैफ अली खान,कुणाल कपूर और रोसाना एलसा स्कूगिया के साथ और भी कई साइड एक्टर्स देखने को मिलेंगे।
मारफ्लिक्स और नेटफ्लिक्स इंडिया प्रोडक्शन हॉउस द्वारा बनाई गयी ये फिल्म, जो इस हफ्ते की सबसे ज़्यादा हाईप वाली फिल्म थी नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो चुकी है।क्या ये फिल्म आपका कीमती समय डिज़र्व करती है, आइये जानते है आज के इस आर्टिकल में।
ज्वेल थीफ स्टोरी:
इस फिल्म की कहानी की शुरुआत रेडसन नाम के हीरे से होती है जिसे अफ्रीका से भारत एग्जीबीशन के लिए लाया जारहा है।लेकिन इस कीमती हीरे को इंडिया तक पहुंचने से पहले बीच में ही कुछ मास्टर चोर मिलकर चुराने के लिए मास्टर प्लानिंग करते है। तो क्या ये चोर इस चोरी को करने में कामयाब रहेंगे या फिर रेडसन नाम का ये कीमती हीरा भारत की सरज़मी पर पहुंच जायेगा इस सवाल का जवाब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

कैसी है फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी?
जैसे ही आप इस फिल्म को देखना स्टार्ट करेंगे आपको एक फीलिंग जो सबसे पहले आएगी वो ये कि इस फिल्म का स्क्रीनप्ले ए आई के द्वारा लिखा गया है। जिस तरह से हर एक सीन मेकेनिकली आगे बढ़ता हुआ दिखाया गया है पूरी तरह से उसमे ए आई इफ़ेक्ट झलक रहा है।
उसके साथ ही दूसरी चीज जो आपके मन में सवाल पैदा करेगी वो ये कि आखिर क्यों जयदीप अहलावत और सैफ अली खान जैसे कलाकार ये फिल्म करने के लिए एग्री हुए।
फिल्म की स्टोरी राइटिंग से लेकर स्टोरी की एग्जिक्यूशन तक सब कुछ एक दम एवरेज देखने को मिलेगा।कुछ भी नया नहीं है और न ही ये फिल्म मनी हाईस्ट जैसी फिल्म से कंपेयर की जा सकती है।
क्या ये फिल्म फैमिली फ्रेंडली है?
अगर आप इस फिल्म को फैमिली के साथ देखने की सोच रहे है तो थोड़ा सोच समझ कर देखें बहुत सारे ऐसे सीन्स इस फिल्म में डाले गए है जो आप फैमिली के साथ नहीं देख पाएंगे। ये फिल्म बिलकुल भी फैमिली फ्रेंडली जोनर में नहीं आती है।
निष्कर्ष:
अगर आपको हाईस्ट वाली फ़िल्में देखना पसंद है जिसमें चोरी की प्लानिंग और चोरी होते हुए देखने को मिले तो ये फिल्म आपको एक बार ट्राई करनी चाहिए लेकिन बहुत ज़्यादा हाई एक्सपेक्टेशन के साथ नहीं।फिल्मीड्रिप की तरफ से इस फिल्म को 5 में से 3 स्टार दिए जाते है।
READ MORE







