लियो भोजपुरी पर काजल ने मचाया तहलका, फैंस बोले- खेसारी लाल अब जवाब दो

Written by: Amir khan
Publish On: September 30, 2025 2:58 PM (IST)
Kajal Raghwani ControversY

काजल राघवानी और पवन सिंह यादव की लड़ाई तो जगजाहिर है। हर कोई जानता है कि काजल और पवन के बीच क्या विवाद पिछले काफी वक्त से चल रहा है। कई बार काजल ने अपने दिए हुए इंटरव्यू में साफ तौर पर निशाना साधते हुए पवन सिंह पर कई तरह के इल्ज़ाम लगाए। पर ऐसा बहुत कम हुआ जब पवन सिंह ने काजल राघवानी के किसी भी सवाल का जवाब दिया हो।

अब काजल राघवानी खेसारी लाल पर इनडायरेक्ट निशाना साधते हुए अपने वीडियो रिलीज़ कर रही हैं जिन्हें सुनकर ना चाहते हुए भी ऐसा लगता है कि यहाँ सीधे तौर पर ना सही, पर खेसारी लाल यादव पर ही निशाना साधा जा रहा है। हो सकता है कि काजल राघवानी की पिछली कही बात सही हो पर अब जो काजल राघवानी वीडियो के माध्यम से कंट्रोवर्सी क्रिएट कर रही हैं वह ठीक नहीं लग रहा है।

kajal raghwani
लियो भोजपुरी पर काजल ने मचाया तहलका, फैंस बोले- खेसारी लाल अब जवाब दो 3

काजल राघवानी ने किया पर्सनल टीम का गठन

काजल राघवानी ने अपनी एक पर्सनल टीम का गठन किया। इसमें काजल राघवानी के साथ-साथ सुमित सिंह चंद्रवंशी के साथ दो लोग और शामिल हैं। काजल राघवानी की यह टीम एक नया यूट्यूब चैनल बनाती है। चैनल का नाम है लियो भोजपुरी। लियो भोजपुरी पर काजल राघवानी अपना पहला गाना रिलीज़ करती हैं जिस गाने का नाम था “लाइका ना चाहे डिफेंडर वाला”।

यह गाना जैसे ही लियो भोजपुरी पर रिलीज़ होता है रिलीज़ होते ही सुपर डुपर हिट की श्रेणी में शामिल हो जाता है। इसके सुपर डुपर हिट होने में कुछ हद तक पवन सिंह के फैन का भी हाथ रहा है क्योंकि पवन सिंह के फैन इस गाने को सिर्फ और सिर्फ यह जानने के लिए देख रहे थे कि काजल राघवानी ने पवन सिंह को क्या कहा है।

इस चीज़ का अंदाज़ा ऐसे लगाया जा सकता है कि लियो भोजपुरी पर व्यू तो लाखों में आ रहे हैं पर सब्सक्राइबर अभी तक सिर्फ और सिर्फ 36000 ही हैं। अभी इनके नए गाने पर 4 मिलियन व्यू, मतलब कि इस गाने को 40 लाख बार देखा गया है। व्यू के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज़्यादा इस गाने पर रील भी बनाई जा चुकी है।

अब लियो भोजपुरी से जो भी काजल राघवानी के गाने आ रहे हैं उन सभी गानों को सुनकर ऐसा लगता है कि यह गाने खेसारी लाल यादव को टारगेट करते हुए ही बनाए गए हैं। अगर इन गानों में किसी भी तरह की कंट्रोवर्सी ना हो, तब यह सभी गाने बहुत ही शानदार हैं। सुमित सिंह चंद्रवंशी काफी अच्छे गाने यहाँ लिख रहे हैं। खेसारी लाल के फैन का कहना है कि खेसारी लाल यादव भी अपने गाने के माध्यम से जल्द ही जवाब देंगे।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Param Sundri Teaser: सिद्धार्थ और जाह्नवी की परम सुंदरी की पहली झलक ने दर्शकों को किया उत्साहित

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts