बाप रे बाप खेसारी लाल की इतनी सालाना कमाई

Written by: Amir khan
Publish On: September 30, 2025 10:42 AM (IST)
Khesari Lal Yadav ki Net Worth

भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले कैसे बने खेसारी लाल यादव। जिन्हें गरीबों का मसीहा भी कहा जाता है। खेसारी लाल यादव का खुद का एक खेसारी फाउंडेशन नाम का NGO है। जो गरीब दुखियारे लोगों की मदद करता है।

खेसारी लाल यादव की अगर नेटवर्क की बात की जाए, तो इनकी कार से ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है। खेसारी लाल यादव के पास लैंड रोवर डिफेंडर इसकी मार्केट में कीमत लगभग ढाई करोड़ की है।

इसके साथ ही टोयोटा फॉर्च्यूनर 30 लाख की, मर्सिडीज़ बेंज GLE 75 लाख से एक करोड़ के बीच की, रेंज रोवर 2 करोड़, ऑडी सिडान 40 लाख से एक करोड़ के बीच, महिंद्रा थार 12 लाख से 17 लाख के बीच, बीएमडब्ल्यू 50 लाख से 1 करोड़ के बीच। इन कारों के माध्यम से भी समझा जा सकता है कि खेसारी लाल की कितनी नेट वर्थ होगी।

खेसारी लाल यादव नेट वर्थ (Khesari Lal Yadav ki Net Worth)

अपनी फिल्मों को करने के लिए खेसारी लाल यादव प्रोड्यूसर से 50 से 60 लाख रुपये की राशि प्राप्त करते हैं।अगर खेसारी लाल एक साल में 4 फिल्म भी करते हैं तो चार फिल्म से ही 2 करोड़ की राशि प्राप्त कर लेते हैं। खेसारी लाल यादव की फिल्म मेहंदी लगा के रखना, संघर्ष और नागदेव भोजपुरी दर्शकों के द्वारा बहुत पसंद की गई थी।भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल को दर्शक कितना प्यार करते हैं यह जग जाहिर है।

जैसा कि हम सबको पता है कि खेसारी लाल यादव एक्टर होने के साथ-साथ एक गायक भी हैं।तो वह गायकी के जरिए वीडियो बनाकर भी रेवेन्यू जेनरेट करते हैं।खेसारी लाल यादव अपने एक गाने के लिए 10 से 15 लाख के बीच फीस लेते हैं।इस हिसाब से अगर देखा जाए तो खेसारी लाल एक महीने में अगर 10 गाने भी गाते हैं तो यह एक करोड़ रुपये के बन जाते हैं। अपनी आने वाली फिल्मों में जो भी गाने खेसारी लाल यादव गाते हैं उनको प्रोड्यूसर के द्वारा उसकी अलग से फीस मिलती है।

Khesari Lal Yadav ki Net Worth
बाप रे बाप खेसारी लाल की इतनी सालाना कमाई 3

यूट्यूब से भी खेसारी लाल यादव अच्छा खासा धन अर्जित करते हैं। “पागल बना दिए राम जी” गाने को एक दिन में 36 लाख लोगों ने देख लिया था। वही नागिन जैसे गाने को 55 लाख लोगों ने एक दिन में देखा था।

इसके बाद खेसारी लाल यादव इवेंट स्टेज प्रोग्राम में भी हिस्सा लेते हैं। सोर्स के मुताबिक खेसारी लाल अपने एक शो के लिए 10 से 20 लाख रुपये की मोटी फीस लेते हैं। 1 महीने में 2 से 3, शो तो खेसारी लाल करते ही हैं। इस हिसाब से 2 साल के 4 से 6 करोड़ रुपये वह सिर्फ अपने स्टेज प्रोग्राम से ही कमा लेते हैं।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार हैं। ये कई कंपनियों के ब्रांड प्रमोशन करते दिखाई पड़ते हैं। कई न्यूज़ मीडिया एजेंसी के मुताबिक खेसारी लाल अपने एक एडवर्टाइज के लिए 20 से 25 लाख रुपये के बीच फीस लेते हैं। मोटा-मोटा देखे, तो अपने विज्ञापन के जरिए ही खेसारी लाल एक करोड़ रुपये सालाना धन अर्जित कर रहे हैं।

टोटल कमाई की तो आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। पर एक अनुमानित तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि खेसारी लाल सालाना 20 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जेनरेट कर लेते होंगे। खेसारी लाल का मुंबई में घर है, जिसकी कॉस्ट 10 करोड़ रुपये के बीच है।

इसके अलावा पटना में भी इनके पास एक शानदार मकान है। बिहार की छपरा जिले में भी पुश्तैनी जमीन है। यह सब देखकर लगता है कि खेसारी लाल सिर्फ एक टैलेंटेड आर्टिस्ट ही नहीं है, इसके साथ ही वह स्मार्ट बिजनेसमैन भी है। जब से इन्होने रियल स्टेट में निवेश किया है। वह दिन पे दिन उनके निवेश को एक अलग स्तर पर ले जा रहा है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Adah Sharma Birthday 2025: इस अभिनेत्री ने की एक ऐसी फिल्म जिसमें छापे 300 करोड़।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts