खेसारी लाल का ‘नथुनिया 2’ सलमान खान साथ काम कर चुकी डेजी शाह के साथ 23 जून को होगा धमाल

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 1:44 PM (IST)
Khesari Lal Yadav new Song

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव का एक नया गाना नथुनिया 2 रिलीज होने वाला है। 2025 में खेसारी लाल यादव ने एक से बढ़कर एक गाने हमें दिए हैं। जिसमें शामिल हैलो गाइस और अहिरन, दर्शकों को बहुत पसंद आए।

खेसारी लाल यादव के इस गाने का पहला भाग नथुनिया आज से 3 साल पहले 2022 में सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज किया गया था। अभी तक अगर 3 सालों में देखा जाए तो इस गाने पर 500 मिलियन से ज्यादा के व्यू आ चुके हैं।गाने की सफलता को देखते हुए एक बार फिर से सारेगामा हम भोजपुरी चैनल नथुनिया के पार्ट 2 को लेकर आने वाला है जिसे 23 जून को रिलीज किया जाना है।

Khesari Lal Yadav new Song
खेसारी लाल का 'नथुनिया 2' सलमान खान साथ काम कर चुकी डेजी शाह के साथ 23 जून को होगा धमाल 3

खेसारी लाल यादव का नथुनिया पार्ट वन गाना

नथुनिया पार्ट वन 2022 में सारेगामा हम भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया था। नथुनिया में खेसारी लाल यादव के साथ अर्शिया अर्शी के लटके झटके दिखाई दिए थे।हालांकि अर्शिया अर्शी लंबे समय से फिल्मों और गानों में नजर नहीं आई हैं। 2025 में भी यह गाना उतना ही सुना जाता है जितना की 2022 में लोग इसे पसंद किया करते थे।सारेगामा हम भोजपुरी हमेशा से अलग-अलग भोजपुरी सिंगर के साथ और नए-नए मॉडलों के साथ काम करती दिखाई दी है जिनकी मेहनत उनके गानों में साफ झलकती है।

खेसारी लाल यादव के नए गाने नथुनिया 2 की हीरोइन

खेसारी लाल यादव के नए गाने नथुनिया टू मे इन के साथ डेजी शाह देखने को मिलेगी डेजी शाह बॉलीवुड और कन्नड़ फिल्मों में काम करने वाली एक अभिनेत्री और मॉडल हैं इन्होंने सलमान खान की फिल्म जय हो रेस 3 और हेट स्टोरी जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।

खेसारी लाल का नया गाना किसने गाया

खेसारी लाल यादव के इस नए गाने को किसने गाया है अभी इसके बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।जिस तरह से सारेगामा हम भोजपुरी नए-नए कांसेप्ट पर भोजपुरी के गाने लाता दिखाई देता है उसे देखकर तो ऐसा ही लगता है कि यहां पर भी हमें कुछ नया और अलग अंदाज में देखने को मिलेगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Detective Sherdil Review: एक मर्डर और सस्पेक्ट में आती है पूरी फैमिली, मिस्ट्री सुलझाने के लिए देखें ये फिल्म

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read