शाहरुख खान की मोस्ट अपडेटेड फिल्म ‘किंग’ काफी दिनों से चर्चाओं में बनी हुई है जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। फिल्म को लेकर आए दिन कोई ना कोई नई अपडेट आती रहती है। हाल ही में एक नई अपडेट में फैंस में खुशी के लहर दौड़ा दी है।इसकी वजह है किंग में शाहरुख के साथ एक जबरदस्त और दिग्गज अभिनेता की एंट्री।
किंग में इस अभिनेता की हो सकती है एंट्री:
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है।जिसकी एक छोटी सी अपडेट जानने के लिए भी दर्शक उत्साहित हो जाते है।बताया जा रहा है किंग में एक दिग्गज अभिनेता शामिल हो सकते है।और वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर है।

जी हां पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार अनिल कपूर को किंग फिल्म के लिए चुना गया है जिसमें वह शाहरुख खान के गुरु का किरदार निभाएंगे। शाहरुख और अनिल की जोड़ी पूरे 30 साल बाद एक बार फिर से ऑनस्क्रीन नजर आएगी इससे पहले दोनों साल 1995 में फिल्म त्रिमूर्ति में नजर आए थे।इस जोड़ी को एकबार फिर से देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे है।
सुहाना खान भी है शामिल:
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की उपस्थिति ही इस फिल्म को काफी खास बना रही है पर साथ ही इस फिल्म की एक खास बात यह भी है कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी इस फिल्म का हिस्सा है। और सुहाना को पापा शाहरुख के साथ,
एक ही फिल्म में देखना दर्शकों के लिए एक अलग अनुभव होगा।सुहाना ने 2023 में फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और अब वह इतनी बड़ी फिल्म में नजर आएंगी।इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार भी शामिल है।
कब होगी रिलीज:
किंग का प्री प्रोडक्शन का काम चल रहा है,फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू होने की संभावना है।और बात करे रिलीज डेट की तो यह फिल्म साल 2026 में ईद मौके पर रिलीज हो सकती है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Kiara Advani Baby: कियारा आडवाणी ने दिया एक बेबी गर्ल को जन्म, कितनी है सच्चाई जान यहां।







