आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर कलकतवा के लईकी गाने को रिलीज कर दिया गया है। पर अब देख रहे हैं तो आदिशक्ति फिल्म्स पर ओरिजिनल गाने को हटा दिया गया है।
लाखों में व्यूज आने के बाद आखिर इस गाने को हटा कर दोबारा से क्यों डाला गया है अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है। देसी लाल खेसारी के इस गाने को फैंस के द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। अब यह गाना डीजे पर भी खूब सुनाई देने लगा है। वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ शिवानी सिंह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है।
जिसे देखकर तो ऐसा ही लग रहा था कि यह वीडियो 10 मिलियन तक पहुंच जाएगा। पर अचानक से वीडियो डिलीट करके दोबारा से डालने की वजह से अब इतनी जल्दी व्यूज मिलना पॉसिबल नहीं होगा। इस गाने को खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कड़ ने गाया है।
आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर ही एक और वीडियो डाला गया है, जिसमें स्टेज परफॉर्म करते हुए खेसारी लाल के साथ डिम्पल सिंह नजर आ रही हैं। इन दोनों ने जमकर स्टेज पर डांस किया। जाने कौन सी टॉनिक यह दोनों पीते हैं, जो इतनी एनर्जी के साथ परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि कलकतवा के लईकी वीडियो को देखकर पवन सिंह डिप्रेशन में आया, तो इसका जिम्मेदार खेसारी भैया होंगे।
वहीं एक दूसरा यूजर लिखता है कि मैं हैदराबाद से हूं, मुझे भोजपुरी गाना समझ में नहीं आता, फिर भी बार-बार सुन रहा हूं। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि भोजपुरी गानों और पवन सिंह का क्या स्वैग है।
स्टेज पर चढ़ी 15 साल की लड़की खेसारी संग डांस करने के लिए

इसी स्टेज प्रोग्राम के दौरान एक लड़की स्टेज पर आकर खेसारी लाल से लड़ाई करने लगी। वह बोली कि मुझे अभी आपके साथ नाचना है। काजल नाम की इस लड़की से खेसारी ने कहा, आप ऐसे कहोगी तो कोई आपके साथ काम नहीं करेगा। बेटा, जिंदगी में इंतजार करना सीखो। जल्दी का काम होता है शैतान का। अगर जिंदगी में इंतजार करना सीख गयी, तो बहुत आगे निकलोगी। देखें वीडियो, बाद में क्या हुआ।
READ MORE







