टीवी की दुनिया में फिर मचा ड्रामा “क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2” के सेट्स पर हुआ बवाल?

Written by: Arslan
Publish On: October 2, 2025 4:59 PM (IST)
Ekta Kapoor Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Controversy

टीवी की दुनिया में एक बार फिर से ड्रामा चल रहा है, आइकॉनिक शो “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” जो सालों से हमारे घर की रौनक बना रहा था और अब इसका सीक्वल शुरू हो गया है, “क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2” और इसके सेट्स पर बवाल मच गया है। खबर है कि प्रोड्यूसर एकता कपूर एक पॉपुलर स्टार की परफॉर्मेंस से बिल्कुल खुश नहीं हैं। क्या ये नाराजगी सेट्स पर गरमा गरमी तक पहुंच गई? आइए इस खबर को विस्तार से जानते हैं।

स्टार की परफॉर्मेंस पर एकता का गुस्सा

बात यूं है कि इस नए सीजन “क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2” में एक बड़ी स्टार को लाया गया है जिसका नाम अभी ऑफिशियली कन्फर्म नहीं हुआ है, लेकिन इंडस्ट्री के सर्कल्स यह पता चला है कि, ये वही एक्ट्रेस है जो पहले भी बालाजी टेलीफिल्म्स के शोज़ में धमाल मचा चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक शूटिंग के दौरान एकता कपूर को लग रहा है कि उसकी एक्टिंग में वो पुराना जादू नहीं है उनके डायलॉग्स की डिलीवरी एकता को फ्लैट लग रही है और इमोशनल सीन्स में इंटेंसिटी की कमी है।

पहले दिन की शूटिंग के दौरान एकता ने डायरेक्टली सेट्स पर आकर फीडबैक दिया, जोकि काफी सख्त था। लोग कहते हैं कि ये फीडबैक इतना गरमागरम हो गया कि दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। इस पर उस नए स्टार ने अपना साइड डिफेंड किया ये कहकर कि स्क्रिप्ट में बदलाव की जरूरत है,लेकिन एकता ने मना कर दिया।

कहा तो ये भी जा रहा है की ये बहस इतनी ज़्यादा बढ़ गयी थी,जिसमे क्रू मेंबर्स को बीच बचाव करने आना पड़ा। क्या ये बहस सिर्फ क्रिएटिव डिफरेंसेस थी या कुछ पर्सनल? हमने अपने एंटरटेनमेंट एक्सपर्ट्स से कन्फर्म किया और ये लगता है की, शो के हाई एक्सपेक्टेशन्स की वजह से बहस हुई है।

शो का बैकग्राउंड

याद करिये ओरिजिनल “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” स्मृति ईरानी और रोनित रॉय जैसे स्टार्स के साथ 2000 में शुरू हुआ था और ये इंडियन टीवी का मील का पत्थर बना। अब सीक्वल में नए ट्विस्ट्स हैं मॉडर्न फैमिली डायनामिक्स, सोशल इश्यूज़ जैसे वीमेन एम्पावरमेंट और जेनरेशनल कॉन्फ्लिक्ट्स। एकता कपूर जो बालाजी टेलीफिल्म्स की क्वीन हैं वह हमेशा परफेक्शनिस्ट रही हैं। उन्होंने कई हिट शोज़ दिए हैं जैसे “नागिन” सीरीज़ और “कुमकुम भाग्य”।

Ekta Kapoor Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Controversy
image credit: filmydrip

फैंस इस बार “क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2” को लेकर भी एक्साइटेड हैं और जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं, यही वजह रही की शो को बढ़िया रेस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन ये कॉन्ट्रोवर्सी फैंस को परेशान कर सकती है। हमारी टीम ने पास्ट इंसिडेंट्स को एनालाइज़ किया, जैसे पहले भी एकता के सेट्स पर ऐसे आर्ग्यूमेंट्स हुए हैं, जो असल में शो को बेहतर बनाते हैं।

आगे क्या? कॉन्ट्रोवर्सी या कमबैक?

अब सवाल ये है कि क्या ये आर्ग्यूमेंट शो को बंद करेगा? इनसाइडर्स का कहना है कि एकता ने स्टार को वॉर्निंग दी है “इम्प्रूव करो वरना चेंजेस हो सकते हैं”। लेकिन ये भी हो सकता है कि ये सब सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट हो, क्योंकि टीवी इंडस्ट्री में इस तरह की गॉसिप्स शो की रेटिंग्स बढ़ाती हैं।

READ MORE

Coolie vs War 2 Advance Booking : बॉक्स ऑफिस पर राजिनीकांत का दबदबा, ऋतिक-जूनियर एनटीआर पीछे

Shehnaaz Gill: शहनाज़ गिल डिहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती, फैंस ने की दुआएँ

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read