Lost In Star Light Review: नान यंग का माँ को ढूंढने का सपना होगा सच या नहीं, जानने के लिए देखें पहली एनीमेटेड कोरियन फिल्म

Written by: Arshi
Publish On: September 30, 2025 3:12 PM (IST)
Lost In Star Light Review

कोरियन लैंग्वेज में बनी एक ऐसी फिल्म जिसका इंतजार दर्शकों को बेसब्री से था अब जाकर दर्शकों का यह इंतजार खत्म हो गया है। नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कोरियन लैंग्वेज में बनी पहली एनिमेटेड फिल्म 30 मई 2025 को रिलीज कर दी गई है।

यह एनिमेटेड फिल्म आपको कॉमेडी ड्रामा रोमांस साइंस फिक्शन के साथ साथ फील गुड का अच्छा एक्सपीरियंस देगी। फिल्म को डायरेक्शन दिया है “हान जी वोन” ने और कहानी लिखी है कांग हयून जू और हान जी वोन ने। हान जी वोन कोरिया इंडस्ट्री के वह बेहतरीन डायरेक्टर हैं जिन्हें द समर और द सी ऑन द डे व्हेन द मैजिक रिटर्न जैसी बेहतरीन एनिमेटेड फिल्मों के लिए जाना जाता है।

Lost In Star Light
Lost In Star Light Review: नान यंग का माँ को ढूंढने का सपना होगा सच या नहीं, जानने के लिए देखें पहली एनीमेटेड कोरियन फिल्म 4

लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म रिलीज कर दी गयी है जिसका टोटल रनिंग टाइम एक घंटा 36 मिनट का है। यह फिल्म आपको नेटफ्लिक्स का प्लेटफार्म पर इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी लैंग्वेज में भी देखने को मिल जाएगी कोरिया सबटाइटल में भी अवेलेबल है।आईए जानते हैं कैसी है इस कोरियन फिल्म की कहानी।

लॉस्ट इन स्टार लाइट स्टोरी:

फिल्म की कहानी की शुरुआत नान यंग नाम के कैरेक्टर के साथ होती है जिसकी मां एक अंतरिक्ष यात्री होती है और वह मंगल ग्रह पर जांच के लिए गई होती है। कोई गड़बड़ी हो जाने के कारण नान यंग की मां पृथ्वी पर वापस लौट कर नहीं आती है।

नान यंग के दिल में हमेशा एक उम्मीद होती है कि वह मंगल ग्रह पर जाएगी और अपनी मां को ढूंढेंगी लेकिन उसे कोई भी ऐसा बहाना नहीं मिलता है कि वह मंगल ग्रह पर जा सके। मां को ढूंढने का उसका सपना उस वक्त सच होता है जब मंगल ग्रह की जांच परियोजना के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के ग्रुप में उसका नाम भी शामिल होता है।

LOST IN STAR LIGHT 2
Lost In Star Light Review: नान यंग का माँ को ढूंढने का सपना होगा सच या नहीं, जानने के लिए देखें पहली एनीमेटेड कोरियन फिल्म 5

मंगल ग्रह पर जाने से पहले उसकी मुलाकात जै नाम के एक संगीतकार से होती है जो उसके जीवन आपको पूरी तरह से बदल देता है। क्या नान यंग अपनी माँ को ढूंढने में कामयाब हो पाएगी यह सब जानने के लिए आपको इस एनीमेटेड फिल्म को देखना होगा।

एनिमेटेड फिल्म में अपनी वॉइस ओवर देने वाले कलाकार:

इस एनिमेटेड फिल्म में किम ताए री ने मुख्य कलाकार नान यंग की वॉइस दी है वहीं जस्टिन एच मिन और हांग क्योंग जैसे कलाकारों की आवाज़ सुनने को मिलेगी जो इस एनीमेशन को जीवंत बनाते है।

कैसी है ये फिल्म?

एनिमेशन के साथ बनी ये कोरियन फिल्म फिल्म उन लोगों के लिए बनी है जिन्हें इमोशन से भरपूर रोमांटिक फिल्में देखने में इंटरेस्ट है। एक तरफ आपको मैं डिलीट कैरेक्टर के बीच की कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी तो दूसरी तरफ मां बेटी के बीच का प्यार भरा रिश्ता भी देखने को मिलेगा।

एनिमेशन के साथ जिस तरह इस कहानी को रिप्रेजेंट किया गया है यह एक यूनिक फिल्म बनकर तैयार होती है। जिस तरह आंतरिक्ष के सीन को दिखाया गया है रोमांस और इमोशंस से भरपूर इस फिल्म का साइंस फिक्शन जोनर भी देखने को मिलेगा।

निष्कर्ष:

कोरियन कंटेंट के दीवानों के लिए एक बेहतरीन फिल्म बनकर तैयार हुई है जिसे आपको एक बार ज़रूर देखना चाहिए। फिल्मीड्रिप की तरफ से 5 में से 4 स्टार की रेटिंग की जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

A Widows Game Review: एक पत्नी जो खुद कराती है अपने पति का मर्डर, वजह जान उड़ जायेंगे होश

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read