Madhuri Dixit birthday 2025: जिस एक्टर के साथ की 14 से अधिक फिल्में उसी के साथ आई अफेयर की चर्चाओं में

Written by: Anam
Publish On: September 30, 2025 11:15 AM (IST)
Madhuri Dixit birthday 2025

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के नाम से जाने जानी वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 में एक मराठी परिवार में हुआ।

अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी वह काफी चर्चाओं में बनी रही।उनके फिल्मी करियर में माधुरी का नाम कई बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ जुड़ा उन्हीं में से एक थे अनिल कपूर जिनके साथ माधुरी के अफेयर की चर्चा जोरो पर रही।

15 फिल्मों में दिखे एक साथ:

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी 1980 और 90 के दशक की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक थी। जिनकी जोड़ी ने स्क्रीन पर दर्शकों का दिल जीत लिया था।

माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तो फिल्म अबोध से 1984 में की थी पर बॉलीवुड में असल पहचान उन्हें 1988 की फिल्म तेजाब से मिली जिसमें वह अनिल कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थी।यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

इसके बाद उन्होंने अनिल कपूर के साथ बेटा,राम लखन,किशन कन्हैया, जीवन एक संघर्ष और पुकार जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया।

इसके अलावा दोनों ने एक साथ कई हिट सॉन्ग किए जिसमें वन टू का फोर फॉर टू का वन,बड़ा दुख देना और
धक-धक करने लगा जैसे हिट सॉन्ग शामिल थे।

Madhuri dixit birthday movies and affairs
Madhuri Dixit birthday 2025: जिस एक्टर के साथ की 14 से अधिक फिल्में उसी के साथ आई अफेयर की चर्चाओं में 3

अफेयर की चर्चा,फिल्म न करने का फैसला:

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित जहां एक तरफ ऑन स्क्रीन रोमांस करते दिखते थे वही ऑफ स्क्रीन भी यह जोड़ी एक दूसरे से प्यार करने लगी थी। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया उस समय अनिल कपूर शादीशुदा थे। और ख़बरें यहां तक थी कि एक बार उनकी पत्नी शक की वजह से माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर के शूटिंग सेट पर भी पहुंच गई थी।

हालांकि दोनों ने इस रिश्ते पर कभी भी हामी नहीं भरी और इसे केवल अफवाह बताया।यहां तक कि बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी होने के बावजूद एक साथ फिल्म ना करने का फैसला किया।साल 2000 में वह पुकार फिल्म में एक साथ दिखे थे।इसके बाद 18 साल बाद साल 2018 में फिल्म टोटल धमाल में उनकी जोड़ी दोबारा देखने को मिली।

अभिनेता को छोड़ डॉक्टर से की शादी:

माधुरी दीक्षित का नाम अनिल कपूर के अलावा संजय दत्त,मिथुन चक्रवर्ती,गोविंदा और जैकी श्रॉफ जैसे बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ भी अफवाहों में आया था।हालांकि साल 1999 में डॉ श्रीराम माधव नेने से शादी कर माधुरी दीक्षित ने इन सभी अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया।

उनके दो बेटे है रियान और आरिन और वह डॉ साहब के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है।माधुरी अब भी अपने फैंस के बीच एक्टिव है वह फिल्मों में कम पर टीवी रियलिटी शो और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Final Destination Bloodlines:क्यों देखना चाहिये ये फ़िल्म? यहाँ जानिए

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read