Mittran Da Challeya Truck Ni OTT: अमरिंदर गिल की ज़बदस्त कॉमेडी देखें अब ओटीटी पर।

Written by: Arslan
Publish On: September 28, 2025 9:49 PM (IST)
Mittran Da Challeya Truck Ni ott release date

पंजाबी फिल्म “मित्रां दा चली ट्रक ने” जिसे 11 अक्टूबर 2024 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था। डायरेक्टर राकेश धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब काफी समय बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो चुकी है।

इसके मुख्य किरदारों में अमरिंदर गिल और सुनंदा शर्मा जैसे कलाकार नज़र आए। फिल्म की कहानी संता नाम के किरदार पर आधारित है,जो एक ट्रक ड्राइवर है और यह किरदार अमरिंदर गिल ने निभाया है। वह व्यवहार से काफी सीधा साधा इंसान है और अपनी जिंदगी को एक अच्छी दिशा में ले जाना चाहता है, जिसके लिए वह दिन रात मेहनत करके ट्रक चलाता है।

साथ ही वह एक अच्छी पत्नी की तलाश में भी जुटा हुआ है। इसी खोज में अमरिंदर की मुलाकात सुनंदा शर्मा से होती है, जो एक अमीर घराने से ताल्लुक रखती है और काफी खुले विचारों वाली मॉडर्न लड़की है। कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है,जब इन दोनों की मुलाकात एक दूसरे से होती है जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग विचारधारा के हैं। आगे चलकर फिल्म में किस तरह के अलग-अलग ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं, यह सब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

ओटीटी रिलीज़ डेट:

“मित्रां दा चली ट्रक ने” को वैसे तो काफी समय पहले सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था। पर अब ओटीटी पर इसे 28 मार्च 2025 के दिन से चौपाल टीवी पर देखा जा सकता है। तो अगर आप पंजाबी फिल्मों के फैन हैं और लाइट कॉमेडी फिल्में देखना पसंद करते हैं तब अमरिंदर गिल और सुनंदा शर्मा की यह फिल्म आपको काफी बढ़िया लगेगी,जिसमें पंजाबी संस्कृति मौजूद है।

फिर चाहे गाँव की सादगी हो या ट्रक ड्राइवर की मेहनत हर एक पहलू को फिल्म पूरी तरह से आपके सामने उजागर करती है। फिल्म के डायलॉग बढ़िया हैं और संगीत वही पंजाबी बीट्स लिए हुए है, जो आपको थिरकने पर मजबूर करते हैं।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:

Sacnilk के अनुसार “मित्रां दा चली ट्रक ने” फिल्म थिएटर में रिलीज़ होने के 7 दिन के भीतर ही इसने 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था। इसके वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह Pinkvilla के अनुसार 21 करोड़ रुपये रहा। फिल्म की कुल कमाई यानी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह 4.79 करोड़ रुपये नेट रहा।

साथ ही अगर इसके वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन की बात करें तो यह 25 करोड़ रुपये तक पहुँच गया,जिसे खासकर ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में रह रहे पंजाबी दर्शकों ने खूब पसंद किया और कलेक्शन को इस मुकाम तक पहुँचाया।

रिडीम बॉयज़ एंटरटेनमेंट और ग्लिस नेटवर्क ने इस फिल्म को बनाया था,जिन्होंने ऑफिशियली तौर पर फिल्म के बजट को अनाउंस नहीं किया,हालांकि इंडस्ट्री में चल रही कुछ जानकारी की बात करें तो एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक इसे 5 करोड़ से 7 करोड़ रुपये के बीच बताया गया है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Gold & Greed Netflix Review: फेन के ख़ज़ाने की रहस्यमयी खोज।

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read