इस मदर्स डे पर देखे मां के समर्थन और प्यार की ताकत से भरपूर यह फिल्में।

Written by: Anam
Publish On: September 29, 2025 10:27 PM (IST)
Mothers day special movie 2025

आज मदर्स डे है साथ ही रविवार का दिन है और इस छुट्टी के साथ आप आपनी मां के साथ इस मदर्स डे को स्पेशल बना सकते है। मां के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए बहुत से तरीके है उन्हीं में से एक है मूवी देखना आज हम आपके लिए कुछ ऐसी खास फिल्में लाए है जो मां के बलिदान,समर्थन और प्यार को दर्शाती है ।आप अपनी मां के साथ इस मदर्स डे पर इन फिल्मों के साथ एंजॉय कर सकते है।

मदर इंडिया :

निदेशक महबूब खान द्वारा निर्देशित मदर इंडिया अपने दौर की लोकप्रिय फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में खूबसूरत अभिनेत्री नरगिस, सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार शामिल थे।यह फिल्म मां की शक्ति और ममता का प्रतीक है जिसमें एक किसान की मां के बलिदान की कहानी दिखाई गई है।अगर आप पुरानी फिल्मों के शौकीन है तो यह फिल्म बेस्ट ऑप्शन है।

सीक्रेट सुपरस्टार:

अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित सीक्रेट सुपरस्टार साल 2017 में आई थी जिसमें मुख्य भूमिका में जयरा वसीम,मेहर विज और आमिर खान जैसे कलाकार थे। इस फिल्म में एक मां और बेटी के प्यार को दिखाया गया जहां उनका कठोर पिता उन दोनों को दबाव में रखता है।बेटी एक सिंगर बनना चाहती है और उसके इस सपने को पूरा करने के लिए मां अपने पति से भी लड़ जाती है। यह एक ऐसी मां की कहानी है जो अपनी बेटी के सपने को पूरा करने के लिए उसे हिम्मत देती है और समर्थन करती है।

निल बटे सन्नाटा:

सन 2015 की फिल्म निल बटे सन्नाटा का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। फिल्म में मुख्य किरदार में स्वरा भास्कर और रिया शुक्ला नजर आए हैं। यह एक ऐसी महिला की कहानी है जो एक मेड है घरों में काम करती है ताकि वह अपनी बेटी को पढ़ा सके और जब उसकी बेटी पढ़ाई में रुचि नहीं दिखाती है तो वह खुद जाकर स्कूल में पढ़ाई करने लगती है ताकि उसकी बेटी उससे प्रेरित हो। यह एक मां की ममता और अपने बेटी के भविष्य को सवारने की कहानी है।

मॉम:

रवि उदगार द्वारा निर्देशित मॉम साल 2017 में आई थी जिसमें मुख्य किरदार में श्रीदेवी सजल अली और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे दिग्गज कलाकार शामिल है। यह एक सौतेली मां की ममता की कहानी है जो अपने और अपनी बेटी के बीच के रिश्ते को अच्छा करने की कोशिशें करती है और जब उसकी बेटी पर मुसीबत आती है। तो वह न्याय के लिए कानून को भी अपने हाथ में ले लेती है। यह फिल्म मां की उस ताकत को दिखाती है जो अपने बच्चों के लिए कुछ भी करने को तैयार है।

जज्बा:

संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित जज्बा एक क्राईम थ्रिलर फिल्म है जो साल 2015 में आई थी इस फिल्म में ऐश्वर्या राय,शबाना आजमी, इरफान खान और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार शामिल है।फिल्म में कहनी एक क्रिमिनल वकील और सिंगल मदर की है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसकी बेटी का अपहरण हो जाता है।फिल्म की कहानी मां की ममता,सिस्टम में भ्रष्टाचार और नैतिकता जैसे विषयों को उजागर करती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Gram Chikitsalay Star Cast:जानिए ग्राम चिकित्सालय फुल स्टार कास्ट के बारे में

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read