मुकुल देव की मौत का चौंकाने वाला खुलासा

Written by: Arslan
Publish On: October 1, 2025 12:22 PM (IST)
mukul-dev-died-shocking-revelation-rahul-dev-accuses-bollywood-star

बीते दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक काफी दुखद खबर निकलकर सामने आई थी, जिसमें अभिनेत मुकुल देव की मृत्यु हो गई। मुकुल देव, जो कि राहुल देव के सगे भाई थे, उनकी मृत्यु 23 मई 2025 को दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। इसके बाद मुकुल के परिवार वालों के साथ साथ उनके प्रशंसकों को भी उनकी मौत से गहरा सदमा पहुंचा है। हालांकि अब मुकुल देव की मृत्यु को लगभग 25 दिन पूरे हो चुके हैं और उनके भाई राहुल देव ने मुकुल की मौत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है,जिसमें उन्होंने एक बड़े बॉलीवुड अभिनेता पर अपने भाई की मृत्यु का आरोप लगाया है।

मुकुल देव की मृत्यु का कारण (Mukul Dev Death Reason)

MUKUL DEV
मुकुल देव की मौत का चौंकाने वाला खुलासा 3

23 मई को बॉलीवुड अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया था,जब वह दिल्ली में मौजूद थे। मुकुल देव के परिवार की बात करें तो उनकी अपनी पत्नी से पहले ही तलाक हो चुका था और उनकी एक बेटी भी है। मृत्यु के 20 दिन बाद मुकुल देव के भाई राहुल देव ने उनकी मृत्यु को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। राहुल ने बताया कि उनके भाई मुकुल लंबे समय से डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे,

जिसके कारण उनकी सेहत पूरी तरह से खराब हो चुकी थी। साथ ही राहुल ने बताया कि मुकुल की मृत्यु से चार पांच दिन पहले, उन्होंने खाना-पीना त्याग दिया था। राहुल ने यह भी खुलासा किया कि मुकुल को शराब पीने की बुरी आदत लग गई थी,जिसके कारण उनकी हालत दिन पर दिन बिगड़ती चली गई और उनकी सेहत में सुधार लाना असंभव हो गया।

पिता से गहरा लगाओ:

राहुल ने बताया कि मुकुल की बीमारी की शुरुआत उनके पिता की मृत्यु से हुई थी। बीते दिनों मुकुल ने अपने पिता को खोया था,जिससे वह बहुत आहत थे। उसी समय से मुकुल अकेले रहने लगे और डिप्रेशन का शिकार हो गए। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों में काम करने के ऑफर भी आए,

लेकिन डिप्रेशन के कारण उन्होंने सभी ऑफर्स को ठुकरा दिया। राहुल देव ने यह भी बताया कि मुकुल ने अपना वजन बहुत बढ़ा लिया था और उन्होंने अपनी देखभाल करना बंद कर दिया था। यही मुख्य कारण रहा कि उन्हें अपनी जिंदगी से प्यार नहीं रहा,जिसके चलते उनकी बीमारी में कोई सुधार नहीं हो सका।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Amisha Patel Birthday 2025: लन्दन में 50वे जन्मदिन पर मौज मस्ती करती नजर आई अमीषा पटेल शेयर किया वीडियो

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read