My Girlfreind Is The Man: नया पोस्टर आया सामने, यून सान-हा और यू जंग हू की केमिस्ट्री दर्शकों को बना रही दीवाना

Written by: Arshi
Publish On: October 2, 2025 1:48 PM (IST)
My Girlfreind Is The Man poster

सिर्फ एक दिन और कुछ घंटे के बाद दर्शकों का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। कोरियन लैंग्वेज में बना एक ड्रामा जो केबीएस 2 ओरिजिनल ड्रामा है 12 एपिसोड वाली इस सीरीज को 23 जुलाई 2025 से स्ट्रीम किया जाएगा। कॉमेडी रोमांस और फेंटेसी से भरपूर इस शो का नया पोस्टर दर्शकों के बीच में रिलीज कर दिया गया है,

जिसे देखकर अब एक भी दिन का इंतजार और भी ज्यादा मुश्किल हो रहा है। जिस तरह की कॉमेडी से भरपूर हैप्पी वाइब्स के साथ इस पोस्टर को दिखाया गया है, उससे पता चलता है कि आने वाला शो हमें हंसी के ठहाकों के साथ एक इमोशनल और प्यार भरी कहानी दिखाने वाला है।

शो की कहानी की शुरुआत पार्क यून जे के साथ होती है जो एक विश्वविद्यालय का छात्र है और अपने स्टडी डेज में एक दिन वह ब्लाइंड डेट पर जाता है जहां उसकी मुलाकात किम जी यून से होती है। दोनों के बीच प्यार पनपने लगता है और दोनों एक दूसरे को डेट करना भी शुरू कर देते हैं।

लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक दिन पार्क जी हून के सामने एक अजनबी व्यक्ति आकर खड़ा हो जाता है सच्चाई और भी ज्यादा चौंकाने वाली होती है क्योंकि वह कोई और नहीं बल्कि किम जी यून है जो एक दिन अचानक से जब सो कर उठती है तो आदमी के रूप में होती है।

इस दिलचस्प कहानी को देखने के लिए आपको 23 जुलाई 2025 तक का इंतजार करना होगा। आईए जानते हैं कैसा है शो का रिलीज हुआ पोस्टर।

जारी किए गए पोस्टर में किम जी हून जो दिखावटी तौर पर अब एक पुरुष के रूप में है लेकिन उसके अंदर अब भी किम जी हून नाम की लड़की जिंदा है पहली बार शेविंग करने का एक्सपीरियंस ले रहा है। एक तस्वीर में जी हून गौर से किम जी हून का चेहरा निहार रहा है वही जी हून एक बहुत ही सुंदर बनी हेयर बैंड लगाकर पहली बार शेविंग फोम को अपने चेहरे पर लगा रहा है।

अगली तस्वीर में दिखाया गया है कि जब जी हून को शेविंग करने में परेशानी होती है तो यून जे उसकी मदद के लिए आगे आता है और दाढ़ी बनाना शुरू करता है। लेकिन तभी जी हून अचानक से यून जे का हाँथ पकड़ लेता है। शो में कांग मिन जू नाम की कैरेक्टर की एंट्री होती है जो लव ट्रायंगल को जन्म देती है।

यह पल दिल को छू लेने वाले पलों में से एक है जो दोनों के बीच की अच्छी केमिस्ट्री को दिखाता है। अगर आप भी इस तरह के शो पसंद करने वाली ऑडियंस है और इसकी रिलीजिंग डेट का इंतजार है तो बस 1 दिन का इंतजार और करना होगा। 23 जुलाई को रात 9:50 पर केएसटी और viki के साथ वीयू कोकोवा और वेव के प्लेटफार्म पर यह शो देखने को मिलेगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

सरजमीन ओटीटी रिलीज डेट एंड टाइम

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read