मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल के घर हुई चोरी, लेकिन लाखों की चोरी करने वाला चोर आपको कर देगा हैरान नेहा मलिक इंडिया की फेमस मॉडल और एक्ट्रेस जिन्हें उनकी खूबसूरती के साथ साथ बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है।इनके घर चोरी का मामला सामबे आया है जिसके चलते घर की 37 वर्षीय नौकरानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह पूरा मामला अमबोली पुलिस थाने में दर्ज कराया गया है।
आखिर कौन है चोर जिसने उड़ाएलाखों के जेवर?
अक्सर घर के नौकरों के द्वारा घर में की गई चोरी की घटनाएं सामने आती है जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल है। अर्पिता खान,सोनम कपूर सहित कई ऐसे सितारे हैं जिनके घरों में चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि घर नहीं काम करने वाले नौकर निकले।
अब इस लिस्ट में नेहा मलिक का नाम भी शामिल हो गया है। अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस लुक के लिए जाने जाने वाली नेहा आजकल उनके घर में हुई चोरी की वजह से चर्चाओं में बनी हुई है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।आखिर कौन है चोर जिसने उड़ाएलाखों के जेवर?
क्या किया गया है FIR में दावा?
ये घटना 25 अप्रैल 2025 की बताई जा रही है जिसके बाद लिखवाई गयी FIR के अकॉर्डिंग चोर कोई और नहीं बल्कि उनके ही घर की 37 वर्षीय नौकरानी है जिसका नाम शहनाज़ मुस्तफ़ा शेख है।दावा है की शहनाज़ ने मौके का फायदा उठाते हुए तकरीबन 34.49 लाख की चोरी की।अभी कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है रिपोर्ट के बाद से ही मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।
नेहा मलिक की फिल्में:
नेहा मलिक ने गांधी फिर आ गए, मुसाफिर, पिंकी मोगे वाली 2 जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके आलावा कई फैशन शोज और म्यूजिक वीडियोज़ भी किये है।1990 में जन्मी नेहा अपने बोल्ड लुक और सोशल मीडिया पर लम्बी फैन फॉलोइंग के लिए जानी जाती है।ये एक सोशल मीडिया इंफ़्लूएनसर भी है।

वापस मिला गोल्ड और कैश:
मामले की जाँच होते ही दोषी के घर से कैश और गोल्ड वापस बरामद कर लिया गया है।नेहा की माँ मंजू के अनुसार रोज़ की तरह जब 25 अप्रैल को सुबह जल्दी काम करने के लिए शहनाज़ आयी तो उन्हें घर पर अकेला छोड़कर वो गुरुद्वारा चली गयी उसके बाद 26 से न तो शहनाज़ काम पर आयी,
और न ही किसी फ़ोन कॉल का जवाब दिया।जिसके बाद मंजू ने घर की तलाश की यो कीमती ज़ेवर गायब थे और कैश भी।मंजू ने बताया की उस गुप्त जगह के बारे में जहाँ वो अपने ज़ेवर और कैश रखती थी उनकी नौकरानी जानती थी। उसने कई बार मंजू को ज़ेवर रखते और निकालते देखा था जिसके बाद इस मामले को अंजाम दिया।
खैर खुशी की बात ये है कि चोरी हुआ सभी माल बरामद कर लिया गया है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Anushka Sharma Birthday 2025: पहले प्यार फिर तकरार और फिर हुआ मिलन ऐसी थी विराट अनुष्का की लव स्टोरी







