Jannat Zubair Rahmani Net worth: टीवी की यह छोटी एक्ट्रेस बिना फिल्मों के करती हैं करोड़ों में कमाई,लोकप्रियता में बॉलीवुड हीरोइन को भी छोड़ा पीछे

Written by: Anam
Publish On: September 30, 2025 11:05 AM (IST)
Jannat Zubair Rahmani Net worth

पैसे कमाने की भाग दौड़ में कुछ ऐसी भी टीवी अभिनेत्रियां है जिन्होंने कम उम्र में ही करोड़ों की कमाई कर ली है। वह छोटी बच्चियां ऐसी है जो बिना फिल्मों के भी करोड़ों की कमाई करती है और मिलियन में फैन फॉलोइंग रखती है आइए जानते है वो कौन है और कहां से करती है कमाई।

जन्नत ज़ुबैर रहमानी:

जन्नत टीवी की वो अदाकारा है जिन्होंने महज 9 साल की उम्र में डेली सोप में काम करना शुरू किया था।उनका मुख्य भूमिका में पहला टीवी शो साल 2011 का ‘फुलवा’ था जो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता था।इसके अलावा वह तू आशिकी और भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप जैसे टीवी शोज में नजर आई।साथ ही वह एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है

जिनके इंस्टाग्राम पर 49.7 मिलियन फॉलोवर्स है।फॉलोवर्स के मामले में उन्होंने जाह्नवी कपूर जिनके 26 मिलियन फॉलोवर्स है,सारा अली खान 45.6 मिलियन और अनन्या पांडे 25.5 मिलियन फॉलोवर्स है इन सभी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया।

जन्नत इंस्टाग्राम रील , ब्रांड प्रमोशन और म्यूजिक वीडियो से करोड़ों की कमाई कर चुकी है।उनकी कुल संपत्ति लगभग 25 करोड़ रुपए बताई जाती है।

अनुष्का सेन:

अनुष्का सेन अभी 22 साल की है और वह टीवी सीरियल बालवीर, देवों के देव महादेव और झांसी की रानी जैसे शोज में नजर आ चुकी है। अनुष्का सेन अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल के जरिए करोड़ों की कमाई करती है।उनके इंस्टाग्राम पर 39.7 मिलियन फॉलोवर्स है और यूट्यूब पर 3.04 मिलियन सबस्क्राइबर है।इसके अलावा वह ब्रांड प्रमोशन से भी लाखों कमाती है।उनकी कुल संपत्ति 15 से 20 करोड़ बताई जाती है।

अवनीत कौर:

अवनीत कौर ने महज़ 8 साल की उम्र में डांस इंडिया डांस रियलिटी शो में हिस्सा लिया था इसके बाद वह साल 2011 में अपने पहले टीवी शो ‘मेरी मां’ में नजर आई जिसमें उन्हें बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस काफी पसंद किया गया इसके अलावा में सावित्री ,अलादीन नाम तो सुना होगा और एक मुट्ठी आसमान जैसे टीवी सीरियल में नजर आई है। टीवी एक्ट्रेस के अलावा अवनीत कौर एक बड़ी सोशल मीडिया स्टार है

जिनके इंस्टाग्राम पर 31.8 मिलियन फॉलोवर्स है और यूट्यूब पर 1.74 मिलियन सबस्क्राइबर है।अवनीत की कमाई का मुख्य स्रोत ब्रांड एंडोर्समेंट,इंस्टाग्राम रिल्स और यूट्यूब चैनल है जिससे वह हर महीने 8 लाख से अधिक कमाई करती है उनके पास लक्जरी कार कलेक्शन है और उनकी नेट वर्थ 2025 के हिसाब से लगभग 40 से 41 करोड़ बताई जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Criminal Code Hindi Review: पुलिस और चोर के बीच पकड़म पकड़ाई वाला ये शो, मनी हाईस्ट के फैंस के लिए

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read