Pawan Singh Operation Sindoor: पवन सिंह का नया गाना ऑपरेशन सिन्दूर।

Written by: Arslan
Publish On: September 30, 2025 10:41 AM (IST)
Pawan Singh Operation Sindoor 2025

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सरकार ने पाकिस्तान को लगातार कड़ा जवाब दिया है। इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई थी। हालांकि जब सीजफायर की घोषणा हुई,तो लगा कि तनाव कम हो जाएगा,

लेकिन पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए हमले जारी रखे। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है। आम लोग हों या मशहूर हस्तियां सभी पाकिस्तान की आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना “ऑपरेशन सिंदूर” रिलीज हुआ जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। आइए इस गाने और पवन सिंह की नई फिल्म के बारे में विस्तार से जानते हैं।

pawan singh ka naaya gana 2025
Pawan Singh Operation Sindoor: पवन सिंह का नया गाना ऑपरेशन सिन्दूर। 3

पवन सिंह का नया गाना “ऑपरेशन सिंदूर”

भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह का नया गाना “ऑपरेशन सिंदूर” रिलीज हुआ है, जिसमें पहलगाम आतंकी हमले की झलक दिखाई गई है। यह गाना देश के उन 27 शहीदों को समर्पित है,जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई। यह गाना शहीदों को एक सच्ची श्रद्धांजलि है,जो हर किसी को भावुक कर देता है।

गाने के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं,जिन्होंने पहले भी कई शानदार भोजपुरी गाने लिखे हैं। गाने का संगीत सरगम आकाश ने तैयार किया है जिसमें लाजवाब धुनें हैं। गाने के कुछ प्रमुख बोल, “शाम सिंदूर हा, जान सिंदूर हा, हर सुहागिन औरत के सम्मान सिंदूर हा,” लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।

पवन सिंह की नई फिल्म “बजरंगी”

हाल ही में पवन सिंह की नई भोजपुरी फिल्म “बजरंगी” सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन इसे दर्शकों से निराशाजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। थिएटर में शो लगभग खाली जा रहे हैं, और सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म की आलोचना कर रहे हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि पवन सिंह की वे फिल्में, जो विदेशों (जैसे लंदन) में शूट की जाती हैं, थिएटर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पातीं। वहीं, कुछ का मानना है कि फिल्म की कहानी कमजोर है। अब यह देखना होगा कि क्या “बजरंगी” बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल दिखा पाएगी या नहीं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Dostana 2 Update: दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर की नो एंट्री।

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts