Padakkalam: मलयालम भाषा में बनी कॉमेडी और सुपरनैचुरल एलिमेंट से भरपूर पॉवर ऑफ पाँच जैसी फिल्म

Written by: Arshi
Publish On: October 1, 2025 10:59 AM (IST)
Padakkalam Movie Review On JioHostar

मलयालम भाषा में बनी कॉमेडी और सुपरनैचुरल एलिमेंट से भरपूर पॉवर ऑफ पाँच जैसी फिल्ममलयालम भाषा में बनी कॉमेडी से भरपूर एक फिल्म जिओ हॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब के साथ अवेलेबल करा दी गई है। इस मलयालम फिल्म की इनिशियल रिलीज 8 मई 2025 को इसकी ओरिजिनल लैंग्वेज में की गई थी। जैसा कि हर मलयालम फिल्म अपने यूनीक कंटेंट और बेहतरीन एक्टर्स के बेहतरीन काम की वजह से जानी जाती हैं उसी तरह का एकदम यूनीक कंटेंट आपको एक अलग जोनर में देखने को मिलेगा।

Padakkalam
Padakkalam: मलयालम भाषा में बनी कॉमेडी और सुपरनैचुरल एलिमेंट से भरपूर पॉवर ऑफ पाँच जैसी फिल्म 7

अभी तक मलयालम फ़िल्में ज्यादातर एक्शन और थ्रिलर से भरपूर कंटेंट के लिए जानी जाती थी लेकिन मलयालम इंडस्ट्री के बहुत ही अच्छी बात है कि वह अपना टैलेंट अलग-अलग जोनर में आजमा रहे है। कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद आई है और मलयालम इंडस्ट्री में इसने अपना एक अलग आयाम बनाया है।

Padakkalam
Padakkalam: मलयालम भाषा में बनी कॉमेडी और सुपरनैचुरल एलिमेंट से भरपूर पॉवर ऑफ पाँच जैसी फिल्म 8

क्या है मलयालम शब्द पदक्कलम का अर्थ?

अगर हम पदक्कलम का शाब्दिक अर्थ देखें तो इसका मतलब होता है बैटलफील्ड। जिसे आप अगर और भी आसान भाषा में समझना चाहें तो रणभूमि भी कह सकते हैं। फिल्म का रनिंग टाइम 2 घंटा 5 मिनट का है जिसमें आपको डायरेक्शन मनु स्वराज जैसे बेहतरीन डायरेक्टर का देखने को मिलेगा। फिल्म का टाइटल पदक्कलम रखने के पीछे की वजह यही है कि फिल्म में दिखाए गए चारों मुख्य कलाकार अपनी जिज्ञासाओं को पूरा करने के लिए हर तरह की मुमकिन कोशिश करते है।

Padakkalam
Padakkalam: मलयालम भाषा में बनी कॉमेडी और सुपरनैचुरल एलिमेंट से भरपूर पॉवर ऑफ पाँच जैसी फिल्म 9

पदक्कलम मूवी स्टोरी:

फिल्म की कहानी मुख्य रूप से एक मिस्टीरियस बोर्ड के चारों ओर घूमती है जो किसी बहुत पुराने चेस की तरह दिखता है। इस बोर्ड पर जो कोई भी गेम खेलेगा उसके पास एक सुपरनैचुरल पावर आ जाता है जिसकी वजह से वह किसी भी व्यक्ति के बॉडी पर अपना कंट्रोल बन सकता है। इस कहानी को आगे बढ़ाने के लिए चार मेन कैरक्टर्स आगे आते है जो कॉलेज स्टूडेंट दिखाए गए हैं। कहानी शुरू तब होती है जब इनके कॉलेज में एक मिस्टीरियस टीचर आ जाता है जो कुछ अंधविश्वास से जुड़ी ब्लैक मैजिक जैसी एक्टिविटी करता है।

Padakkalam
Padakkalam: मलयालम भाषा में बनी कॉमेडी और सुपरनैचुरल एलिमेंट से भरपूर पॉवर ऑफ पाँच जैसी फिल्म 10

उस बोर्ड के पीछे की क्या मिस्ट्री है और कैसे यह कॉलेज स्टूडेंट इस मिस्ट्री में उलझ जाते हैं यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

कैसी है प्रोडक्शन क्वालिटी?

एक अच्छी स्टोरी लाइन के साथ फिल्म को बनाया गया है जिसमें अच्छा खासा सस्पेंस भी क्रिएट होता देखने को मिलेगा जो आपके इंटरेस्ट को लास्ट तक बनाकर रखता है। सभी एक्टर्स ने अपना अच्छा काम किया है। फिल्म की स्टार्टिंग में आपको एनीमेशन के साथ कुछ सीन देखने को मिलेंगे उसके साथ कहानी का बेस जिस तरह से तैयार होता है आप शुरुआत से ही कहानी के साथ जुड़ जाएंगे।

Padakkalam
Padakkalam: मलयालम भाषा में बनी कॉमेडी और सुपरनैचुरल एलिमेंट से भरपूर पॉवर ऑफ पाँच जैसी फिल्म 11

क्या रही फिल्म में कमी:

ओवरऑल एक अच्छी फिल्म बनकर तैयार हुई है लेकिन जिस तरह से स्टार्टिंग से कहानी आगे बढ़ती है उसके अकॉर्डिंग फिल्म का क्लाइमेक्स जस्टिफाई नहीं करता है। शुरुआत से फिल्म इतनी ज्यादा इंगेजिंग चलती है कि आपकी एक्सपेक्टशंस बहुत ज्यादा हाई होती हैं जिसके अकॉर्डिंग क्लाइमैक्स आपको थोड़ा सा डिसेपॉइंट कर सकता है।

निष्कर्ष:

अगर साउथ इंडस्ट्री में आप कुछ अलग देखना चाहते हैं तो यह फिल्म आप एक बार जरूर ट्राई करें जिसमें कॉमेडी से भरपूर कहानी देखने को मिलेगी। हिंदी डब के साथ यह मलयालम फिल्म आपको जिओ हॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफार्म पर देखने को मिल जाएगी।

हिंदी डबिंग काफी अच्छी है जो इस कॉमेडी फिल्म के जोक्स के साथ भी जस्टिफाई करती है।फैमिली फ्रेंडली कंटेंट है जिसमें कुछ भी आपत्तिजनक देखने को नहीं मिलेगा। फिल्मीड्रिप की तरफ से इस फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार की रेटिंग दी जाती है.

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की कुल संपत्ति की जानकारी,जानें।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read